देश

मनु भाकर के कोच समरेश जंग के घर को गिराने पर रोक लगाने से High Court का इनकार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

सिविल लाइंस में राष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाजी कोच समरेश जंग के घर को गिराने पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि जंग के परिवार को उप-पट्टे पर दी गई संपत्ति पर कोई कानूनी अधिकार न होने के कारण कोई राहत नहीं दी जा सकती.

कब्जेदारों को घोषित किया गया अवैध

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कोच के भाई समीर जंग की याचिका खारिज कर दी. उन्होंने 1 मार्च 2024 के नोटिस को चुनौती दी थी. इस नोटिस में खैबर दर्रा बाजार क्षेत्र में 32 एकड़ में फैले सभी कब्जेदारों (लगभग 1,000) को अनधिकृत घोषित किया गया था. इसके साथ ही पूरी तरह से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया था. ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को कोचिंग देने वाले समरेश जंग भी उसी संपत्ति में रहते हैं जिसमें लगभग 60-70 साल पहले उनके परिवार को कानूनी तौर पर उप-किराएदार बनाया गया था. वकील ने कोर्ट को बताया कि अधिकारियों ने उन्हें सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया.

कोर्ट ने कहा- अपवाद बनाना मुश्किल होगा

याचिकाकर्ता के वकील ने जब अदालत को बताया कि कई खेल आयोजनों में देश का नाम रोशन करने वाले जंग को घर से बाहर निकाले जाने का खतरा है तो न्यायाधीश ने कहा यह बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन सच्चाई यही है. पहले ही कुछ कार्रवाई की जा चुकी है और कुछ घरों को गिरा दिया गया है. अपवाद बनाना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें- भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं की सूची में Electronics के तीसरे नंबर पर पहुंचने पर PM Modi ने खुशी जाहिर की

भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) के वकील ने कहा कि कोच ने देश के लिए कुछ महान सेवा की होगी, लेकिन अंततः यह सार्वजनिक भूमि है और कोई अपवाद नहीं बनाया जा सकता. वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता ने कोई अधिकार नहीं दिखाया है और कोई अपवाद नहीं बनाया जा सकता क्योंकि अन्य घरों को पहले ही हटा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago