देश

PM Modi Canada Visit: जी 7 देशों के सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय बैठकों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जी7 एडवांस देशों के आउटरीच सेशन को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ऐसे समय पर जी7 देशों को संबोधित करेंगे, जब देश दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और मौजूदा समय में भारत 6 प्रतिशत से ऊपर की ग्रोथ करने वाला दुनिया का एकमात्र देश है.

इसके अलावा पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. भारतीय प्रधानमंत्री का 2015 के बाद यह पहला कनाडाई दौरा है.

भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025 में 6.2 प्रतिशत रह सकती है: IMF

आईएमएफ के डेटा के मुताबिक, भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025 में 6.2 प्रतिशत रह सकती है, जो कि जी 7 देशों में सबसे ज्यादा है. अमेरिकी की जीडीपी वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत, कनाडा की 1.4 प्रतिशत, यूके की 1.1 प्रतिशत, जापान और फ्रांड दोनों की जीडीपी 0.6 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है.

जी7 में शामिल इटली की जीडीपी वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत रह सकती है. वहीं, जर्मनी की आर्थिक विकास दर शून्य रह सकती है. भारत की सर्विसेज सेक्टर की पीएमआई 60.1 है जो जी7 देशों से आगे है, जबकि इटली का पीएमआई 54.1 के साथ जी7 देशों में सबसे अधिक है.

आज शाम क्रोएशिया के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

सर्विसेज पीएमआई  में फ्रांस 53.1 के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद यूके 52.9, जर्मनी (52.9), अमेरिका (51.4) और कनाडा (51.1) का स्थान है. जब भी पीएमआई 50 से ऊपर होता है तो वह वृद्धि का संकेत होता है, जबकि जब यह 50 से कम होता है तो यह गिरावट को दर्शाता है.

भारत जी-7 ब्लॉक का स्थायी सदस्य नहीं है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देश को इसके बढ़ते आर्थिक और भू-राजनीतिक महत्व के कारण कई बार शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार को कनाडा पहुंचे और वह कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के अलावा जी-7 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. वह मंगलवार शाम को क्रोएशिया की यात्रा के लिए रवाना होंगे.


ये भी पढ़ें: ‘हम पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए बेताब’, कनाडा में प्रवासी भारतीयों में उत्साह


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago