क्राइम

Raja Raghuvanshi Murder Case: परिवार पर आए संकट में अवसर ढूंढ रहा है सोनम का भाई, क्या अपनी बहन के साथ मिला हुआ है गोविंद?

Raja Raghuvanshi Murder Case: शादी के 10 दिन बाद ही हनिमून पर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार देने वाली सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) हर तरफ चर्चा में है. इसी के साथ सोनम का भाई गोविंद भी लगातार चर्चा मे बना हुआ है.

अपनी बहन के किए में कहीं उसका नाम न आ जाए इस बात की वो हर संभव कोशिश में लगा हुआ है. गोविंद सारी कोशिशें कर रहा है कि उसे और उसके परिवार को इन सारे मामले से दूर रखा जाए.

कई लोगों का मानना है कि वो सेफ गेम खेलने की कोशिश में लगा हुआ है. लेकिन ऐसी क्या बात है जो उसने सोनम के हनीमून से रिर्टन टिकट न कराने और शादी के गहने साथ लेकर जाने वाली बात को राजा के परिवार और पुलिस से छिपाए रखा. (Raja Raghuvanshi)

क्या अपनी बहन के साथ मिला हुआ है गोविंद?

गोविंद (Govind) के इस कदम से कई तरह के सावल खड़े होना लाज़मी है. या तो उसे वाकई नहीं पता था कि उसकी बहन ने ऐसे कदम उठाए हैं, या फिर उसने जानबूझ कर ये बातें छिपाए रखने का फैसला किया.

क्या सोनम रघुवंशी के सारे प्लान के पीछे गोविंद का भी हाथ था? क्या वो भी अपनी बहन के साथ अपने जीजा को मौत के घाट उतारने में मिला हुआ था?

परिवार पर आए संकट में ढूंढ रहा है अवसर

कारोबार की दुनिया में तो गोविंद काफी पक्का खिलाड़ी तो है ही साथ ही वो अपने परिवार पर आए संकट में भी अपना फायदा ढूढ़ने से नहीं चूक रहा है. कभी तो वो अपने मृत जीजा राजा के घर बिना बुलाए पहुंच जाता है, तो कभी उसकी मां को गले लगकर रोता है और माफी मांगता है.

ऐसे ही वो बिना बुलाए राजा की तेहरवी पर भी पहुंच गया था. इतना सब हो जाने के बाद उसका इस तरह बिन बुलाए घर पर आना-जाना अब राजा के परिजनों को भी खटकने लगा है.

वहीं राजा के परिजनों ने गोविंद के नार्को टेस्ट की मांग भी कर डाली. इसके अलावा गोविंद ने ही सोनम द्वारा राज को राखी बांधने की बात छेड़कर नई बहस को जन्म दे दिया था.

गोविंद ऐसे खेल रहा है सेफ गेम

अपनी बहन सोनम की वजह से कहीं गोविंद और उसके परिवार को सामाजिक बहिष्कार न झेलना पड़ जाए, इसलिए वह राजा के परिवार के साथ जाकर खड़ा हो गया.

हाल ही में गोविंद के कारोबार का नाम चर्चा में आने लगा था. जिसके बाद एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई कि राज और जितेंद्र रघुंवशी के खातों का उपयोग सोनम करती थी. इसी वजह से वो सबका ध्यान अपनी फर्म की जांच से हटाना चाहता है. (Govind Sonam Raghuvanshi brother)

मीडिया ट्रायल के दौरान गोविंद ने ही राज और सोनम के बीच भाई बहन वाले रिश्ते की बात कही थी. जिससे दोनों के प्यार वाले रिश्ते से सबका ध्यान हटाया जा सके. ताकि ट्रायल के दौरान कोर्ट में सोनम के मनोरोगी होने या दिमागी संतुलन ठीक न होने का बात उठ सके.

हालांकि, शिलांग पुलिस पहले ही आरोपी सोनम रघुवंशी की मेडिकल जांच मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस से भी करा चुकी है.

क्या गोविंद ने जानकर छिपाई गहने और रिटर्न टिकट की बात?

जब राजा और सोनम हनीमून (Honeymoon Murder) पर गए, लेकिन सोनम ने आने के टिकट नहीं कराए थे. सवाल ये उठता है कि क्या यह बात गोविंद को पहले से मालूम थी? अगर उसे उसे पता था तो यह बात उसने पुलिस और राजा के परिवार से क्यों छिपाई.

सोनम शादी में मिले गहने भी हनिमून पर अपने साथ ले गई. राजा पर भी उसने सोने की चेन पहने रखने का दबाव बनाया. वहीं, सोनम का भाई होने के नाते गोविंद को भी शायद गहने साथ ले जाने की बात पता होगी, लेकिन सोनम और राजा के लापता होने का बावजूद भी कभी गोविंद ने इसका खुलासा नहीं किया.

वहीं सोनम के बैंक अकाउंट में पंद्रह लाख रुपये थे. यहां तक की बैंक का एटीएम कार्ड भी उसी के पास था, लेकिन दोनों के लापता होने के दौरान भी इसका खुलासा नहीं हुआ.

इसके अलावा राजा का शव बरामद होने के बाद बहन के अपहरण की आशंका भी गोंविद ने जताई, लेकिन बैंक अकाउंट जांचने की मांग उसने पुलिस से कभी नहीं की और न ही खुद कोशिश की.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad to London Flight: 12 जून के भीषण हादसे के बाद अहमदाबाद से लंदन जाने वाली पहली फ्लाइट कैंसिल, उड़ान से ठीक पहले पता चली खामी

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago