देश

प्रधानमंत्री मोदी ने की PRAGATI बैठक की अध्यक्षता, 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक एक आईसीटी आधारित बहु-मॉडल मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है. इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी होती है.

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने तीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत 62,000 करोड़ रुपये से अधिक है. ये परियोजनाएं सड़क परिवहन, विद्युत और जल संसाधन क्षेत्रों से संबंधित हैं और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं. प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए उनकी समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी से न केवल लागत बढ़ती है, बल्कि नागरिकों को आवश्यक सेवाएं और बुनियादी सुविधाएं मिलने में भी देर होती है. उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से दक्षता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की अपील की.

RERA से जुड़ी जन शिकायतों की की भी समीक्षा की गई

बैठक में प्रधानमंत्री ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) से जुड़ी जन शिकायतों की समीक्षा भी की. उन्होंने शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता और समयबद्धता सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके.

प्रधानमंत्री ने राज्यों से सभी योग्य रियल एस्टेट परियोजनाओं का अनिवार्य पंजीकरण RERA अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि RERA के नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है ताकि हाउसिंग सेक्टर में भरोसा बहाल हो सके.

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास से जुड़ी कुछ प्रमुख सफल पहलों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि ये पहलें अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकती हैं और राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन को मजबूती प्रदान कर सकती हैं.

अब तक आयोजित हुई PRAGATI बैठकों में कुल 373 परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है, जिनकी कुल लागत लगभग 20.64 लाख करोड़ रुपये है.


ये भी पढ़ें: कृषि ऋण पर राहत जारी: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्याज छूट योजना को FY 2025-26 तक बढ़ाया


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

19 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

29 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago