Bharat Express DD Free Dish

PRAGATI Meeting

PM Modi PRAGATI Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेवा तीर्थ में प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (PRAGATI) की 53वीं बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

Narendra Modi ने PRAGATI बैठक में ₹30,000 करोड़ से अधिक की चार बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए देरी पर सख्त नाराजगी जताई. साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामलों पर भी पीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्यों को e-Zero FIR व्यवस्था तेजी से लागू करने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बुधवार को प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देशभर की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई. यह बैठक ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक में 9 राज्यों की करीब 30 हजार करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की. बैठक में पीएम मोदी ने रूफटॉप सोलर को मिशन मोड में लागू करने, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को राज्यों के लिए मॉडल बनाने के कड़े निर्देश दिए.

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि परियोजनाओं में देरी से दोहरा नुकसान होता है, एक ओर लागत बढ़ती है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं समय पर नहीं मिल पाती हैं.

बैठक में प्रधानमंत्री ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) से जुड़ी जन शिकायतों की समीक्षा भी की. उन्होंने शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता और समयबद्धता सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके.