देश

पीएम मोदी ने बदली X प्रोफाइल की तस्वीर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी है. अब उस पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है. पोस्ट में पीएम ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है.

पीएम मोदी ने X प्रोफाइल की तस्वीर बदली.

पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो

उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ ही लिखा “इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं. मैं अपनी प्रोफ्राइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी यही आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर हमारे तिरंगे का जश्न मनाएं. और हां, अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें.

पीएम मोदी ने शेयर किया बापू का वीडियो

इससे पहले उन्होंने भारत छोड़ों आंदोलन को लेकर भी ट्वीट किया. एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि. यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण था.”

भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद

बता दें, 9 अगस्त से एक दिन पहले 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया था. अगले दिन से ही आजादी की इस लड़ाई में जनता शामिल हो गई और अंग्रेजों से डटकर मुकाबला करती रही. 9 अगस्त को शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन 1947 में मिली आजादी का एक अहम मील का पत्थर साबित हुआ था.

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं” जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

हर घर तिरंगा अभियान 2022 में शुरू किया गया था. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने घरों की छतों पर देश का झंडा लहराने की अपील की थी. इस अभियान से पहले झंडा फहराने के नियमों में भी बदलाव किया गया था और रात में फहराने की इजाजत दे दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

14 minutes ago

नेपाल और श्रीलंका के बाद अब सर्बिया: टिकटॉक से लेकर सड़कों तक, कैसे सत्ता के सिंहासन हिला रही Gen Z?

सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…

20 minutes ago

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

51 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago