उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: पिता ने चार बच्चों की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फंदे से लटक कर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

बच्चों की गला रेत कर की हत्या

फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है. बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था. उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. देर रात किसी समय राजीव ने अपनी बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9) प्रगति (7) और बेटे ऋषभ (5) की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

खून से सनी लाशें घर में मिलीं

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी. राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर सो रहे थे. सुबह जब पृथ्वीराज ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. जिसके बाद किसी तरह पृथ्वीराज घर के अंदर पहुंचे और उन्होंने वहां पर जो नजारा देखा तो उनकी रूह कांप गई. वहां उनके चार पोते-पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था. पृथ्वीराज चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

यह भी पढ़े-ं उत्तर प्रदेश: Sunita Williams के नाम पर लखनऊ की सड़क का होगा नामकरण

सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने किसी पारिवारिक या मानसिक तनाव के चलते रात में अपने चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago