प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी कि 11 मार्च की शाम को मिशन दिव्यास्त्र के लिए DRDO को बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर डीआरडीओ को बधाई देते हुए लिखा कि “मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण, मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है.”
भारत ने आज मिशन दिव्यास्त्र का परीक्षण किया – मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि एक ही मिसाइल विभिन्न स्थानों पर अपने टारगेट को निशाना बना सकती है.
बता दें कि मिशन दिव्यास्त्र की डायरेक्टर एक महिला वैज्ञानिक हैं. इसके अलावा इस मिशन में अन्य महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है. मिशन दिव्यास्त्र के परीक्षण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी क्षमता है. यह प्रणाली स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणालियों और उच्च सटीकता सेंसर तकनीक से लैस है. यह क्षमता भारत की बढ़ती तकनीकी शक्ति का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें- Namo Drone Didi: नमो ड्रोन दीदियों ने लिखी महिला सशक्तिकरण की अनोखी कहानी, PM मोदी की पहल पर देशभर में उड़े ड्रोन
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…
Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…
Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…