देश

पीएम मोदी ने एंथनी अल्बनीज को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने और आम चुनावों में उनकी बड़ी जीत पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि वे अल्बनीज के साथ मिलकर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों को और आगे बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा लक्ष्य को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं.

Anthony Albanese को पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) को उनकी जबरदस्त जीत और दोबारा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई! यह जीत दर्शाती है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता को आपके नेतृत्व पर भरोसा है. मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं.” एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी जीत की घोषणा की और ‘एक्स’ पर लिखा, “धन्यवाद, ऑस्ट्रेलिया.”

दूसरी बार पीएम बने Anthony Albanese

एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) पिछले 21 वर्षों में पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बने हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार तीन साल का कार्यकाल मिला है. लोक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी लेबर पार्टी ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और बहुमत हासिल करने जा रही है.

यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2004 के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री लगातार दो बार सत्ता में लौटा है. चुनाव से पहले अल्बनीज ने विश्वास जताया था कि उनकी पार्टी को फिर से बहुमत मिलेगा. पांच सप्ताह के चुनाव अभियान के दौरान उनका प्रदर्शन विपक्षी नेता पीटर डटन से बेहतर रहा था.

एंथनी अल्बनीज ने जनता को किया संबोधित

सिडनी में समर्थकों को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई जनता ने फैसला किया है कि हम दुनिया की चुनौतियों का सामना अपने तरीके से करेंगे, एक-दूसरे का साथ देते हुए और भविष्य की तैयारी करते हुए. हमें किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है, हमारी प्रेरणा हमारे अपने मूल्य और लोग हैं.”

यह भी पढ़ें-  पोप बने डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

लेबर पार्टी 151 सदस्यों वाले सदन में अपनी सीटों में इजाफा करती हुई नजर आ रही है. जबकि, आमतौर पर दूसरे कार्यकाल में सीटें कम हो जाती हैं. यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो इससे अल्बनीज को अहम कानून पास कराने में मदद मिलेगी. वहीं लिबरल पार्टी के नेता पीटर डटन के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी रूढ़िवादी गठबंधन ने शनिवार को हार स्वीकार कर ली. डटन, जो 24 साल से सांसद थे, अपनी सीट भी हार गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

46 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

1 hour ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago