दुनिया

भारत के साथ युद्ध हुआ तो 4 दिन में ही निकल जाएगी पाकिस्तान की हवा, गोला-बारूद की भारी कमी, जानें इसके पीछे की असल वजह

Bharat Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दुनिया को दिखाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) मिसाइल टेस्ट कर रहा है, तो सेना की मजबूती में जुटा है, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है. खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के पास अब इतना भी गोला-बारूद नहीं बचा कि वह किसी पूर्ण युद्ध में महज चार दिन भी टिक सके.

Pakistan की सैन्य तैयारियां काफी कमजोर

रिपोर्ट्स के हवाले से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान (Pakistan) की सैन्य तैयारियां बेहद कमजोर स्थिति में हैं. अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो पाकिस्तान के पास सिर्फ तीन-चार दिन तक लड़ने लायक गोला-बारूद ही बचा है.

गोला-बारूद का खूब किया निर्यात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने हाल के महीनों में भारी मात्रा में गोला-बारूद यूक्रेन और संभवतः इजरायल को निर्यात किया है. इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान की खुद की रक्षा क्षमताएं बुरी तरह से कमजोर हो गई हैं. फरवरी से मार्च 2023 के बीच, पाकिस्तान ने करीब 42,000 बीएम-21 रॉकेट, 60 हजार 155 एमएम हॉवित्जर शेल्स और 1.3 लाख 122 एमएम रॉकेट यूक्रेन को भेजे, जिससे उसे 36.4 करोड़ डॉलर की कमाई हुई.

यह भी पढ़ें- Pakistan में बलूच विद्रोहियों का बड़ा हमला, कलात के मंगोचर शहर पर कब्जा, पाक सेना से भीषण झड़पें जारी

बताया जाता है कि इसमें से 80 प्रतिशत राशि सीधे रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर में चली गई. इसी साल पाकिस्तान की हथियार निर्यात आय 1.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 41.5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी. लेकिन इस सौदेबाजी के खेल में पाकिस्तान ने अपने हाथ काट डाले. आज स्थिति यह है कि उसके पास न तो गोला-बारूद है, न ही संयम और न ही विश्वसनीय कूटनीति.

Pakistan का पुराना हथियार है आतंक

अब इसी कमजोर होती सैन्य स्थिति के बीच पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की खबरें भी सुराग दे रही हैं कि पाकिस्तान (Pakistan) अपनी परंपरागत नीति ‘परदे के पीछे से हमला’ की ओर लौट रहा है. जब सीधी जंग लड़ने की हिम्मत न हो, तब आतंक ही उसका सबसे पुराना औजार बनता है. पहलगाम जैसे संवेदनशील पर्यटक स्थल पर किया गया हमला देश की आंतरिक शांति को भंग करने की एक हताश कोशिश है, ताकि खुद की नाकामियों से ध्यान भटकाया जा सके.

यह भी पढ़ें- पाक-चीन में क्या खिचड़ी पक रही है? शहबाज शरीफ से मिले चीनी राजदूत, विदेश मंत्री वांग यी की भी हुई थी बातचीत

इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि पाकिस्तान (Pakistan) की सेना इस समय बेहद कमजोर हालात में है और लंबी लड़ाई लड़ने की स्थिति में नहीं है, जबकि भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत कर रहा है. खासकर राफेल, स्वदेशी तेजस या फिर एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम भारत की बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं. भारत सामरिक दृष्टि से कहीं अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर और तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

5 minutes ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

46 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

1 hour ago

जेनसन हुआंग के अफेयर वाले कबूलनामे के बाद Nvidia को लगा बड़ा झटका, एक ही झटके में डूब गए 280 अरब डॉलर

एनवीडिया के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 6.3% तक लुढ़क गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू…

1 hour ago

शेख हसीना को बड़ा झटका, बांग्लादेश ने ठुकराया पासपोर्ट आवेदन; भारत से प्रत्यर्पण की मांग दोहराई

बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नए पासपोर्ट के अनुरोध को खारिज कर…

1 hour ago

फ्लॉफ होगा शेख हसीना का प्लान? वापसी से पहले रहमान सरकार से झटका

Sheikh Hasina Extradition: दिल्ली से नया पासपोर्ट मांगकर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी में…

2 hours ago