Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री, कहा- शी जिनपिंग से मुलाकात का इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया. साथ ही उन्होंने सीमा विवाद के निष्पक्ष, तर्कसंगत और दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई. पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनाओं का सम्मान करते हुए लगातार प्रगति हुई है. मैं एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर तियानजिन में हमारी अगली मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं. भारत और चीन के बीच स्थिर, विश्वसनीय और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”

पिछले साल कजान में शी जिनपिंग से मिले थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई अपनी मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में स्थिर और सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता के आधार पर दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हुआ है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भी शामिल है.”

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए तियानजिन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने की सहमति जताई. उन्होंने चीन की एससीओ अध्यक्षता का समर्थन किया और कहा कि वह तियानजिन में राष्ट्रपति शी से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर, विश्वसनीय और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

बता दें कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. इस यात्रा के दौरान वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की वार्ता में शामिल होंगे.


ये भी पढ़ें:  क्या सुपर 301 की राह पर चल रहे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका क्यों हर बार भारत को करता है ‘टारगेट’


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital