International Women’s Day: 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ कैलेंडर पर दर्ज एक उत्सव नहीं है, बल्कि हर महिला के लिए खुद को समझने, अपनी अहमियत को पहचानने और आने वाले कल के लिए मजबूत बनने का संकल्प है.
घर और करियर के बीच संतुलन
आज की महिलाएं घर और नौकरी दोनों को बखूबी संभाल रही हैं लेकिन इस भागदौड़ में कई बार वे अपनी जरूरतों को पीछे छोड़ देती हैं. सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी सेहत, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को भी प्राथमिकता दें.
सेहत को सबसे पहले रखें
अक्सर महिलाएं परिवार का ध्यान रखते हुए अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. डॉक्टर के पास तब जाती हैं जब बीमारी गंभीर हो जाती है. हड्डियों की मजबूती, हीमोग्लोबिन और हार्मोनल बदलावों पर 20 की उम्र से ही ध्यान देना जरूरी है ताकि आगे चलकर दिक्कतें न हों.
आर्थिक आजादी और निवेश
सिर्फ बचत करना काफी नहीं है. पैसों को बढ़ाना भी सीखना चाहिए. महिलाओं को बजट के साथ-साथ स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश विकल्पों की जानकारी रखनी चाहिए. अपनी आर्थिक आजादी के फैसले खुद लेना ही असली सशक्तिकरण है.
सही जूते का चुनाव
यह छोटी बात लग सकती है लेकिन गलत फुटवियर लंबे समय में घुटनों, पीठ और पैरों में दर्द का कारण बन सकता है. आरामदायक और सही साइज के जूते पहनना जरूरी है ताकि आगे चलकर परेशानी न हो.
डिजिटल और कानूनी जागरूकता
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए डिजिटल सुरक्षा को समझना जरूरी है. साथ ही प्रॉपर्टी, सुरक्षा और समानता जैसे बुनियादी अधिकारों के बारे में जानकारी रखना भी बेहद अहम है. ज्ञान ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में मार्च की शुरुआत में ही जून जैसी गर्मी, कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर
मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल
परिवार की जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए भी वक्त निकालना जरूरी है. दिन में कम से कम 30 मिनट अपनी हॉबी या रिलैक्सेशन के लिए दें. यह स्वार्थ नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का जरिया है. अपनी पसंद की चीजें करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





