Photo-ANI
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश में महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही रेप, छेड़छाड़ जैसे अपराधों पर चिंता जाहिर की. इसी के साथ ही उन्होंने इन घटनाओं को राज्य सरकारों को गंभीरता से लेने के लिए कहा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही. साथ ही कहा कि जब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो तो उसकी भी व्यापक चर्चा की जाए.
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने शिक्षा से लेकर रोजगार और किसानों तक की चर्चा के साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि देश में कुछ चिंता की बातें भी हैं. मैं यहां से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं. एक समाज के नाते हमें ये सोचना होगा कि हमारी माता, बहनों और बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं. उसके प्रति लोगों का आक्रोश है. राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो, राक्षसी काम करने वाले लोगों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो. समाज में विश्वास पैसा करने के लिए ये जरूरी है. महिलाओं पर अत्याचार की जब घटनाएं होती हैं तो उसकी बहुत ज्यादा चर्चा होती है. मगर जब ऐसा करने वाले राक्षसी व्यक्ति को सजा होती है तो इसकी खबर कोने में नजर आती है. इस पर चर्चा नहीं होती है. अब समय की मांग है कि ऐसा करने वाले दोषियों की भी व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा पाप करने वालों को भी डर हो कि उन्हें फांसी पर लटकना पड़ेगा. मुझे लगता है कि ये डर पैदा करना जरूरी है.
इस मौके पर पीएम मोदी ने 5G की जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान के लगभग करीब सभी क्षेत्रों में 5G पहुंच गया है. हम 5G पर रुकने वाले नहीं हैं. हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर काम को चुनाव से रंग दिया गया है. सभी राजनीति दलों ने अपने विचार रखे हैं. एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयारी है. देश को वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए आगे आना होगा. मैं राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन के सपने को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…