देश

Independence Day: “पंचायत से लेकर केंद्र सरकार तक, लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए करें काम”, लाल किले से PM मोदी का आग्रह

देश आज अपनी आजादी की 78वीं सालगिरह मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों को संबोधित भी किया. जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि “आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है. ये देश उनका ऋणी है. ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं.”

पीएम मोदी ने किया आह्वान

पीएम मोदी ने आगे कहा, जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र कल्याण का मंत्र होता है, तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं. आज देश में करीब 3 लाख संस्थाएं काम कर रही हैं. चाहे वो पंचायत हों, नगर पंचायत हो, नगर पालिका हो, महानहर पालिका हो, यूटी हों, राज्य हो, जिला हो. मैं अपनी इन तीन लाख इकाइयों से आह्वान करता हूं कि आप साल में अपने स्तर पर सामान्य मानवी के लिए 2 रिफॉर्म करें और उसको जमीन पर उतारें.

“नए कानून के मूल में दंड नहीं, न्याय के भाव”

उन्होंने कहा, जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र कल्याण का मंत्र होता है, तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं. सदियों से हमारे पास जो criminal law थे, उन्हें हम न्याय संहिता के रूप में लाए हैं. इसके मूल में ‘दंड नहीं, नागरिक को न्याय’ के भाव को हमने प्रबल बनाया है. मैं हर स्तर पर सरकार के प्रतिनिधियों और जन-प्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि हमें मिशन मोड में ease of living के लिए कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, आजादी के दीवानों को लेकर कही ये बड़ी बात

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, आज देश में नए अवसर बने हैं, तो मैं कह सकता हूं कि 2 चीजें और हुई हैं, जिन्होंने विकास को एक नई गति दी है, वो हैं – आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण – हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में बहुत बड़े कदम उठाए हैं. दूसरी तरफ ease of living के हमारे सपने पर भी हमने उतना ही बल दिया है.

“लोगों के जीवन में सरकार का दखल कम हो”

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के जीवन में सरकार का दखल कम हो, इस दिशा में भी हमने काम किया है. हमने देशवासियों के लिए 1,500 से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया, ताकि कानूनों के जंजाल में देशवासियों को फंसना न पड़े. जब लाल किले से कहा जाता है, देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे…और वो काम हो जाता है, तो (लोगों का) भरोसा और मजबूत हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

24 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

31 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

32 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

37 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

39 minutes ago