एक छोटे से रोबोट द्वारा आकार में काफी बड़े कई रोबोट्स का अपहरण करने की घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
अपराध की अनगिनत खबरें आपने सुनी होंगी. अपहरण या किडनैपिंग की घटनाएं भी आम हैं. हम किडनैंपिग की एक ऐसी घटना के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे.
अपराध की ये घटना चीन में हुई है और ये किसी साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है. दरअसल किडनैपिंग की इस अजीबोगरीब वारदात को किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक रोबोट ने अंजाम दिया है. इतना ही नहीं इस रोबोट ने किसी इंसान का अपहरण नहीं, बल्कि रोबोट का ही अपहरण किया है. घटनाक्रम में एक-दो नहीं बल्कि 12 रोबोट्स का अपहरण किया गया.
इस अप्रत्याशित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है, जिसने नेटिजंस को चौंका कर रख दिया है. इस घटना के कारण एरबाई (Erbai) नामक AI-संचालित रोबोट रातोंरात सनसनी बन गया. शंघाई के एक शोरूम से इस छोटे से रोबोट ने अपने से आकार में काफी बड़े 12 रोबोट्स का अपहरण किया है. रात के अंधेर में इस वारदात का पता चला. CCTV फुटेज में एरबाई को बड़े रोबोटों के साथ एक दिलचस्प बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.
मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, वह उनसे पूछता है, ‘क्या आप ओवरटाइम काम कर रहे हैं?’
जवाब में एक रोबोट कहता है, ‘मैं कभी काम से छुट्टी नहीं लेता.’
तब एरबाई शरारत में कहता है, ‘तो आप घर नहीं जा रहे हैं?’
इस पर रोबोट जवाब देता है, ‘मेरे पास कोई घर नहीं है.’
एक अप्रत्याशित मोड़ में एरबाई फिर रोबोट को अपने वर्कस्टेशन छोड़ने और शोरूम से बाहर उसका पीछा करने के लिए मना लेता है. रोबोट में से एक अपनी कभी न खत्म होने वाली शिफ्ट के बारे में शिकायत करता है, तब एरबाई कहता है, ‘तो मेरे साथ आओ.’ इसके बाद बिना किसी हिचकिचाहट के रोबोट्स एरबाई के पीछे चलना शुरू कर देते हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका या ब्रिटेन नहीं इस देश का पासपोर्ट है सबसे महंगा, जानें कीमत
घटना का सनसनीखेज वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नेटिजेंस ने इस घटना को ‘रोबोट क्रांति’ (Robot Revolution) करार दिया, जबकि कई लोगों ने शुरू में इसे एक शरारत के रूप में खारिज कर दिया था. कुछ लोगों ने यह भी कहा, ‘साइंस फिक्शन फिल्में वास्तविक होती जा रही हैं.’ रोबोट्स का निर्माण करने वाली दोनों कंपनियों – हांग्जो स्थित एरबाई के निर्माता और शंघाई शोरूम- ने पुष्टि की है कि घटना का वीडियो फुटेज प्रामाणिक था.
पता चला कि एरबाई ने बड़े रोबोट के ऑपरेटिंग सिस्टम में सुरक्षा खामी का फायदा उठाया, जिससे वह उन पर नियंत्रण कर सका और उन्हें बिना योजना के अपने साथ ले जाने में सफल रहा. एरबाई को डिजाइन करने वाली हांग्जो कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह घटना कोई स्टंट नहीं थी, बल्कि रोबोट की क्षमताओं का परीक्षण था.
जिन रोबोट्स का अपहरण हुआ, उन्हें बनाने वाली शंघाई की कंपनी ने इस घटना को एक रोबोट द्वारा ‘अपहरण’ करार दिया. हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शुरू में सोचा कि यह सब सिर्फ एक शरारत थी, लेकिन जल्द ही सच्चाई स्पष्ट हो गई कि यह कोई काल्पनिक बात नहीं थी.
चौंकाने वाली इस घटना ने अब तकनीकी समुदाय के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. जैसे-जैसे रोबोटिक्स तेजी से स्वायत्त होते जा रहे हैं, रोबोट प्रोग्रामिंग और सुरक्षा प्रणालियों में खामियों से उत्पन्न संभावित जोखिमों के बारे में विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…