Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Independence Day 2024: लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने की बड़ी घोषणा…’ 5 साल में बढ़ाएंगे मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें’

पीएम ने कहा कि हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन चलाया है, ताकि बच्चों को पोषण मिल सके.

PM Modi

Photo IANS

Independence Day 2024: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि पहले डिफेंस बजट बाहर से हथियार खरीदने में खत्म हो जाता था. आज हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं. आज रक्षा उपकरण निर्माण में हमारी अपनी पहचान है. भारत डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर जा छात्रों के लिए कहा कि इन 10 सालों में मेडिकल सीटों की संख्या 1 लाख हो गई है. अगले पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी. हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन चलाया है, ताकि बच्चों को पोषण मिल सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से विकसित भारत 2047 का उल्लेख किया. वह बोले विकसित भारत 2047 केवल आशा के शब्द नहीं है, इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है. उन्होंने आम देशवासियों की भारत को विकसित देखने की इच्छा का जिक्र किया. भविष्य के साथ सेमीकंडक्टर जुड़ा हुआ है. हमने सेमीकंडक्टर मिशन पर काम शुरू किया. अब सेमीकंडक्टर का उत्पादन भी भारत में होगा. हम एंड-टू-एंड समाधान विश्व को देने का सामर्थ्य रखते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आधारित विकास के मॉडल पर काम किया गया है. इनोवेशन से लेकर आंत्नप्रन्योरशिप समेत हर सेक्टर में महिलाओं के कदम बढ़ते जा रहे हैं. महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं बढ़ा रही हैं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं. हमारी सेना, नौसेना, वायुसेना और स्पेस सेक्टर में महिलाओं का दम-खम देखा जा रहा है. उन्होंने इस मौके पर ये भी कहा कि जब यह तय होता है कि आजादी के इतने साल बाद भी ढाई करोड़ परिवार ऐसे हैं जहां बिजली नहीं है जो अंधेरे में जिंदगी गुजारते हैं. ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंच जाती है तो सामान्य मानवी का भरोसा बढ़ जाता है. जब लाल किले से स्वच्छ भारत की बात कही जाती है. तब हर परिवार के अंदर स्वच्छता का वातावरण बन जाए, स्वच्छता की चर्चा हो, स्वच्छता के संदर्भ में एक दूसरे को टोकने का निरंतर प्रयास चलता रहे, प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं यह भारत के लिए नई चेतना का प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत 3 करोड लोगों को स्वच्छ जल पहुंचने का जिक्र भी लाल किले से किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital