देश

PM Modi: मां को दी मुखाग्नि, कुछ घंटे बाद ही पश्चिम बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री ने दी कई बड़ी सौगातें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी को मुखाग्नि देने के कुछ  घंटे बाद ही पश्चिम बंगाल में निर्धारित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को समर्पित किया. इस बात की घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहले ही कर दी थी.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को समर्पित किया. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर कोलकाता में रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. वहीं, पीएम मोदी ने कोलकाता में मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया.

इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख का बड़ा महत्व- पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की पुण्य धरती को आज मेरे लिए नमन करने का असवर है. बंगाल के कण-कण में आज़ादी का इतिहास समाया हुआ है. जिस धरती से ‘वन्दे मात्रम’ का जयघोष हुआ वहां से ‘वन्दे भारत’ को हरी झंडी दिखाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख का बड़ा महत्व है. 30 दिसंबर 1943 में नेताजी सुभाष में अंडमान में तिरंगा फैराकर भारत की आज़ादी की बिगुल फूंका था. इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में मैं अंडमान गया था और नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था.

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत के तेज़ विकास के लिए भारतीय रेलवे का तेज़ विकास और सुधार जरूरी है. इसलिए केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए निवेश कर रही है. आज वन्दे भारत, तेजस, हमसफर जैसी आधुनिक ट्रेन देश में बन रही हैं, रेलवे को भी एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में कुल मेट्रो नेटवर्क 250 किमी से भी कम था. केंद्र सरकार ने इसको बदलने का प्रयास किया और पिछले 8 सालों में मेट्रो का 2 दर्जन शहरों में विस्तार किया. आज देश के अलग-अलग शहरों में लगभग 800 किमी ट्रेक पर मेट्रो चल रही है और 1000 किमी नए मेट्रो रूट पर काम चल रहा है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे. मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं.

ये भी पढ़ें : PM Modi Mother Passes Aways: पंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां हीरा बा, प्रधानमंत्री ने दी मुखाग्नि

पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाने वाले थे. इन कार्यक्रमों में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की शुरूआत और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago