देश

पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर टिकी हैं सभी की नजरें, इंडियन नेवी को मिल सकते हैं 26 नए राफेल विमान

भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है. चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनातनी के बीच भारत रक्षा के क्षेत्र में भारी-भरकम निवेश कर रहा है. जिससे भारतीय सेना को मजबूती मिल रही है. इसी बीच भारत अब नौसेना की ताकत को और बढ़ाने पर विचार कर रहा है. जल्द ही नौसेना को 26 राफेल मिल सकते हैं. इसको लेकर फ्रांस से डील होने की संभावना जताई जा रही है. पीएम मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस दौरे पर जाएंगे. उससे पहले ही इस डील पर रक्षा परिषद अधिग्रहण की बैठक में मुहर लग सकती है.

भारत में हो सकता है पनडुब्बियों का निर्माण

पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के बीच तीन पनडुब्बियों के निर्माण पर भी बातचीत होने की उम्मीद की जा रही है. इन पनडुब्बियों को मेक इन इंडिया के तहत भारत लाने की तैयारी की जा रही है. मतलब इन्हें भारत में निर्माण किया जा सकता है, लेकिन अभी तक इसपर सरकार की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.

पीएम मोदी इसी महीने 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे

गौरतलब है कि पीएम मोदी इसी महीने 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे. जिसमें भारत की तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि फ्रांस की कंपनियों की मदद से भारत में ही इंजन और अन्य कलपुर्जों का निर्माण हो. इसके अलावा भारत नौसेना को और अधिक हाईटेक बनाने के लिए नई टेक्नालॉजी के हथियार भी खरीद सकता है.

यह भी पढ़ें- उफनते नाले में फंसी हिमाचल परिवहन की रोडवेज बस, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल

26 राफेल विमानों की खरीद को मंजूरी दी जा सकती है

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की इस यात्रा से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक बैठक बुलाई है. ये बैठक 13 जुलाई को होगी. जिसमें इंडियन नेवी के लिए 26 राफेल विमानों की खरीद को मंजूरी दी जा सकती है. रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

13 seconds ago

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

3 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

31 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

36 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago