देश

Modi 3.0: तीसरी बार PM बनते ही मोदी ने किसानों को दिया ये तोहफा, पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

Modi 3.0: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले दिन से ही प्रधानमंत्री मोदी ने काम शुरू कर दिया है. उन्होंने सोमवार (10 जून) को सबसे पहले किसानों को तोहफा देते हुए किसान सम्मान निधि की किस्त जारी कर दी. वह सुबह ही साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (10 जून) को अपने तीसरे कार्यकाल में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की राशि जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की. वह सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए.

यह किसानों को दी गई 17वीं किस्त है. किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार 2-2 हजार करोड़ रुपये की किस्त दी जाती है. केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी.

पीएम मोदी ने कही ये बात

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा जोर-शोर से उठाया गया था. किसान सम्मान निधि की फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर पीएम ने संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार सबसे पहले किसानों की चिंता करती है.

पीएम मोदी ने फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘किसानों के कल्याण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है. हम किसानों के कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं. इसको लेकर हमारी सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.’

मालूम हो कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.


ये भी पढ़ें: यूपी में तेज हुई हलचल! कैबिनेट बैठक से पहले अमित शाह से मिले सीएम योगी, ये लगाई जा रही हैं अटकलें


हो सकती है कैबिनेट की बैठक

संभावना जताई जा रही है कि वह कैबिनेट की पहली बैठक आज यानी सोमवार को ही ले सकते हैं. इसके अलावा अब सभी की निगाहें विभागों के बंटवारे पर टिकी हुई हैं. रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली.

शपथ ग्रहण के बाद ही पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, ‘वह अपने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर काम करते हुए देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. मंत्रियों की यह टीम युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है. हम लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago