देश

‘अब राणा को कहां ले जाना है…ये NIA और गृह मंत्रालय तय करेंगे’, CM फडणवीस बोले— मोदीजी का हृदय से आभार!

Tahawwur Rana Extradited to India: 26/11 मुंबई आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है, जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में पूरी तरह सतर्क हैं और आगे की कार्रवाई उन्हीं के दिशा-निर्देशन में होगी.

मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडिल पर उनका बयान पोस्ट किया गया-

“26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण हर्ष की बात! इस हमले में अपने परिजनों को खोने वाले मुंबईकरों को न्याय दिलाने के लिए, प्रधानमंत्री मोदीजी का हृदय से आभार!”

हमारी सरकार और मुंबई पुलिस देंगे पूरा सहयोग: सीएम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार शाम को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “हम केंद्र सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण साजिशकर्ता को भारत लाने का कार्य सफलतापूर्वक किया. NIA इस जांच को लीड कर रही है और मुंबई पुलिस उसे पूरा सहयोग देगी. लेकिन राणा को कहां ले जाना है और उससे पूछताछ कैसे करनी है, ये पूरी तरह NIA और केंद्रीय गृह मंत्रालय तय करेंगे.”

“मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता” — सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया

जब फडणवीस से इस प्रत्यर्पण को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, ऐसे मूर्खों को मैं जवाब नहीं देता. हमें संतोष है कि साजिशकर्ता को भारत लाया गया है और अब न्याय की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे.”

डिप्‍टी CM अजित का बयान- राणा से खुलेंगे 26/11 के राज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधी सफलता है. उन्होंने कहा, “राणा से पूछताछ में 26/11 के हमले से जुड़े कई राज सामने आएंगे. मैं खुद 2008 के हमले के दौरान मुंबई में मौजूद था और ऑपरेशन खत्म होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के साथ घटनास्थल का दौरा किया था.”

जांच एजेंसियां जुटीं तैयारी में, पीड़ितों को न्याय की उम्मीद

अब जब तहव्वुर राणा भारत में है, जांच एजेंसियां उसकी विस्तार से पूछताछ करने की तैयारी में हैं. सरकार को उम्मीद है कि इस पूछताछ से 26/11 हमले की जड़ों तक पहुंचा जा सकेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी नैतिक विजय मिलेगी.

यह भी पढ़िए: Tahawwur Rana को भारत लाने पर 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को मिली तसल्ली, कहा— इस हत्यारे को फांसी दें

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

29 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago