देश

PM Janman Awas Yojana: पीएम मोदी के हाथों ‘कमार’ महिला को मिली पक्के घर की चाबी, खुशी से झूम उठा परिवा

PM Janman Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक छोटे से गांव में कमार जनजाति की महिला सोनिया बाई के जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उन्हें नए पक्के घर की चाबी मिली. जैसे ही प्रधानमंत्री ने चाबी सौंपी, सोनिया बाई की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े. उनके चेहरे की मुस्कान यह बता रही थी कि अब उनका सपना सच हो गया है.

सोनिया बाई ‘कमार’ जनजाति से हैं, जो लंबे समय से मिट्टी और फूस के घर में जीवन बिता रही थीं. बरसात के मौसम में घर की छत टपकती थी, दीवारें भीग जाती थीं, और हर साल बारिश का डर बना रहता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के हाथों पक्के घर की चाबी मिलने के बाद सोनिया बाई और उनका परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आईएएनएस से कहा, “पहले हम मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे, बरसात में छत से बारिश का पानी टपकता था. अब प्रधानमंत्री के हाथों चाबी मिलने पर बहुत गर्व और खुशी हो रही है. अब हमें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलेगा.”

प्रधानमंत्री की ओर से मिला पक्का घर हमारे लिए वरदान जैसा है

सोनिया बाई के पति ढुल्लू कमार ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “पहले हमारा घर झोपड़ी का था, बारिश में बहुत परेशानी होती थी. अब प्रधानमंत्री की ओर से मिला पक्का घर हमारे लिए वरदान जैसा है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को दिल से धन्यवाद देता हूं.”

दरअसल, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम जनमन योजना’ के तहत जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में लाना है. इसी के तहत उन वर्गों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अब तक कच्चे घरों में रह रहे थे.

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के 3 लाख 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया. इसी समारोह में कई लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपी गईं.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पीएम मोदी बोले- पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देगी एनडीए की जीत, जंगलराज वालों को करारी हार मिलेगी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

18 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

47 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

59 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago