देश

बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई से है पीएम मोदी का कनेक्शन, प्रधानमंत्री ने खुद बताई थी वजह, देखें वीडियो

बांग्लादेश में मचे उथल-पुथल के बीच सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें पीएम मोदी बोल रहे हैं कि उन्होंने 1971 में बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था और जेल भी गए थे. ये वीडियो साल 2021 का है, जब बांग्लादेश अपनी आजादी की 50वीं सालगिरह मना रहा था. तब पीएम मोदी ने बांग्लादेश का दौरा किया था. जहां उन्होंने राजधानी ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही थीं.

“बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था”

पीएम मोदी ने उस दौरान कहा, बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ाई में शामिल होना, मेरे जीवन के आंदोलनों में से एक था. उस दौरान मेरी उम्र करीब 20-22 साल रही होगी, जब मैंने अपने कुछ साथियों के साथ बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था. उस दौरान मैंने गिरफ्तारी दी थी और जेल भी गया था.

“कभी भी किसी के दबाव में नहीं टूटेगा संबंध”

बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती पर नेशनल परेड स्क्वायर मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वालों और भारतीय जवानों का रक्त साथ-साथ बहा था. जिसने ऐसे संबंधों का निर्माण किया, जो कभी भी किसी के दबाव में नहीं टूटेगा.

यह भी पढ़ें- Sheikh Hasina से पहले भी तख्तापलट से जूझता रहा है Bangladesh, जानें कब-कब आया है राजनीतिक संकट

पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान की सेना ने जो अपराध और अत्याचार किए, वो तस्वीरें विचलित करती थीं, भारत में लोगों को कई-कई दिनों तक सोने नहीं देती थीं.

1971 में हुआ था युद्ध

25 मार्च, 1971 को शुरू हुआ था बांग्‍लादेश मुक्ति युद्ध, जो 9 महीनों तक चला और आखिरकार 16 दिसंबर, 1971 को पश्चिमी पाकिस्‍तान से अलग होकर पूर्वी पाकिस्‍तान एक स्‍वतंत्र देश बन गया. नाम पड़ा- बांग्‍लादेश. बांग्‍लादेश मुक्ति युद्ध का नारा भी था-आमार शोनार बांग्‍ला.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

24 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

35 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago