देश

बांग्लादेश में हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए भारत सरकार: विहिप

विश्व हिंदू परिषद (विहिप/VHP) ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए भारत सरकार से हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही विहिप ने विश्व समुदाय से भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है.

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा पड़ोसी बांग्लादेश एक विचित्र अनिश्चितता, हिंसा और अराजकता में फंसा हुआ है. हसीना सरकार के त्यागपत्र और उनके देश छोड़ने के बाद अंतरिम सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है. संकट की इस घड़ी में भारत बांग्लादेश के समस्त समाज के साथ एक मित्र के नाते मजबूती से खड़ा है.

हिंदुओं के घरों को नुकसान

बांग्लादेश में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से हिंदू, सिख व अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. सोमवार रात तक अकेले पंचगढ़ जिले में 22 घर, झीनैदाह में 20 घर व जैसोर में 22 दुकानें कट्टरपंथियों के निशाने बने तथा अनेक जिलों में तो श्मशान तक तोड़ दिए गए. मंदिर और गुरुद्वारों को भी क्षति पहुंचाई गई है.


ये भी पढ़ें: 5 साल में PM Modi से 10 मुलाकात, क्या Sheikh Hasina को था किसी अनहोनी का अंदेशा?


उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में शायद ही कोई जिला बचा हो, जो इनकी हिंसा व आतंक का निशाना न बना हो. बांग्लादेश में हिंदू जो कभी 32 प्रतिशत थे, अब 8 प्रतिशत से भी कम बचे हैं और वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, मकान, दुकान, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व महिलाएं, बच्चे व उनकी आस्था व विश्वास के केंद्र मंदिर और गुरुद्वारे तक सुरक्षित नहीं हैं. वहां पीड़ित अल्पसंख्यकों की हालत बद से भी बदतर होती जा रही है.

विश्व समुदाय प्रभावी कार्रवाई करे

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्व समुदाय से भी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे में विश्व समुदाय की जिम्मेदारी है कि वे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करें. विहिप नेता ने आगे कहा कि निश्चय ही भारत इस परिस्थिति में आंखे मूंदकर नहीं रह सकता. भारत ने हमेशा से ही विश्वभर के उत्पीड़ित समाजों की सहायता की है. विश्व हिंदू परिषद भारत सरकार से यह आग्रह करती है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए.

उन्होंने आगे कहा कि यह संभव है कि इस परिस्थिति का लाभ उठाकर सीमा पार से घुसपैठ का एक बड़ा प्रयत्न किया जाए. इससे सतर्क रहना होगा. इसलिए हमारे सुरक्षाबलों के लिए यह आवश्यक है कि सीमा पर कड़ी चौकसी बरतें और किसी भी तरह के अतिक्रमण को नहीं होने दें. विहिप की कामना है कि बांग्लादेश में जल्दी से जल्दी लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष सरकार पुनः स्थापित हो. वहां के समाज में मानवाधिकार का सम्मान किया जाए और बांग्लादेश की निरंतर हो रही आर्थिक प्रगति में कोई बाधा न आए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

7 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

9 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

15 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

16 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

35 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

55 minutes ago