देश

सेशेल्स से लौटते ही पीएम मोदी एक्शन: शाम 4:30 बजे लगेगी टॉप सचिवों की क्लास, जानें क्या है खास?

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त सियासी और प्रशासनिक पारा सातवें आसमान पर है. मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चाओं के बीच, पीएम मोदी सेशेल्स का ऐतिहासिक दौरा खत्म कर सोमवार को दिल्ली लौट आए हैं. लेकिन पीएम के पास आराम का कोई वक्त नहीं है. मंगलवार शाम 4:30 बजे वे देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी यानी सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक ‘हाई-वोल्टेज’ महामंथन करने जा रहे हैं. दो महीने से भी कम समय में शीर्ष नौकरशाही के साथ यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी बैठक है.

‘सिर्फ 3 मिनट’ का अल्टीमेटम

इस मीटिंग का एजेंडा बिल्कुल साफ और कड़क है. सूत्रों के मुताबिक, हर एक सचिव को पीएम मोदी के सामने अपनी प्रेजेंटेशन देने के लिए महज 3 मिनट का समय दिया जाएगा. इन 3 मिनटों में उन्हें बताना होगा कि उन्होंने ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को आसान बनाने के लिए क्या किया है और आगे उनका रोडमैप क्या है. लंबे-चौड़े भाषणों की जगह सीधे नतीजों पर बात होगी.

‘विकसित भारत 2047’ और 7.8% की छलांग

इस महा-बैठक का मुख्य फोकस ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करना है. सरकार का उत्साह बढ़ा हुआ है क्योंकि हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 7.8% की शानदार वृद्धि दर्ज की है. पीएम मोदी साफ कर चुके हैं कि उन्हें जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और पेंडिंग प्रोजेक्ट्स का समयबद्ध तरीके से निपटारा चाहिए.

‘रेड टेप’ खत्म करने के लिए दो खूंखार कमेटियां

नियमों के जंजाल को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने दो दिग्गजों को मैदान में उतारा है. राजीव गाबा समिति (HLC-NFRR): पूर्व कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली यह समिति 21वीं सदी के हिसाब से नया, लचीला और विश्वास-आधारित सिस्टम तैयार कर रही है. बिहार कैडर के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी और कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव केके पाठक के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स राज्यों के साथ मिलकर सुधारों को रॉकेट की स्पीड दे रही है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के हाथ लगा अमेरिका का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र, जानें US सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया ऐसा क्या फरमान?

बड़े बदलाव की है आहट?

सियासी पंडितों का मानना है कि कैबिनेट फेरबदल से ठीक पहले सचिवों की यह ‘परफॉर्मेंस रिव्यू’ मीटिंग कोई सामान्य घटना नहीं है. प्रधानमंत्री यह देखना चाहते हैं कि कौन सा विभाग दौड़ रहा है और कौन सा घिसट रहा है. इस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर सिर्फ प्रशासनिक ही नहीं, बल्कि मंत्रालयों के बंटवारे में भी बड़े ‘खेल’ देखने को मिल सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago