देश

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गार्बेज कैफे का किया जिक्र, जहां प्लास्टिक कचरा ले जाने पर मिलता है खाना

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में बातचीत की. मन की बात में पीएम मोदी ने स्वच्छता को लेकर बात की.

पीएम मोदी ने अंबिकापुर और बेंगलुरु में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में बताया. पीएम मोदी ने जिन दो किस्सों का जिक्र किया, वह बेहद प्रेरणादायक हैं.

स्वच्छता के प्रयास पर मिले ढेर सारे संदेश

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में कहा, “साथियों, स्वच्छता और स्वच्छता के प्रयास पर भी मुझे ढेर सारे संदेश मिले हैं. मैं आपसे देश के अलग-अलग शहरों की ऐसी गाथाएं साझा करना चाहता हूं जो बहुत प्रेरणादायक हैं.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई. अम्बिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं. ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है. अगर कोई शख्स एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए तो उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है, और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाता है तो नाश्ता मिलता है. ये कैफे अंबिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है.

कुओं और झीलों को किया जिंदा

वहीं पीएम मोदी ने बेंगलुरु में झीलों को साफ करने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में बताया, जिसे कपिल शर्मा चला रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, “साथियों, इसी तरह का कमाल बेंगलुरु के इंजीनियर कपिल शर्मा ने किया है. बेंगलुरु झीलों का शहर है, और कपिल यहां झीलों को नया जीवन दे रहे हैं. कपिल की टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुओं और 6 झीलों को फिर से जिंदा कर दिया है.”

उन्होंने आगे कहा, “खास बात तो ये है कि उन्होंने अपने मिशन में कॉरपोरेट्स और स्थानीय लोगों को भी जोड़ा है. उनकी संस्था पेड़ लगाने के अभियान से भी जुड़ी है. साथियों, अम्बिकापुर और बेंगलुरु, ये प्रेरक उदाहरण बताते हैं कि जब ठान लिया जाए तो बदलाव भी आकर ही रहता है.”

इसके अलावा पीएम मोदी ने संस्कृति भाषा में वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का भी जिक्र किया. इन युवाओं के काम की पीएम मोदी ने सराहना की.

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 7 नवंबर को मनाया जाएगा वंदे मातरम का 150वां उत्सव, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में लोगों से मांगे सुझाव

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago