आस्था

Chhath Puja 2025: आखिर क्यों है छठ पूजा के दिन कोसी भरने की प्रथा? जानें इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

छठ पूजा भारत का प्रमुख पर्व है. यह पर्व सूर्य उपासना और आस्था का एक अनोखा संगम है, जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है, जिससे परिवार में  सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतति बनी रहे. इस पूजा में  कोसी भरने की एक विशेष परंपरा है, जो छठ पूजा के तीसरे दिन पर की जाती है.

क्या है कोसी भरने का महत्व?

धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं और उसी शाम ‘कोसी’ भरने की परंपरा निभाई जाती है. इस परंपरा को श्रद्धा, कृतज्ञता और धन्यवाद का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जब किसी की मन्नत या कोई बड़ी इच्छा पूरी होती है, तो वे छठी मैया के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए कोसी भरते हैं. साथ ही यह परिवार की समृद्धि और खुशहाली का भी प्रतीक है.

कोसी भरने का वैज्ञानिक महत्व

छठ के दौरान होने वाले इस प्रथा में कोसी में 5 गन्ने रखे जाते है, जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु व आकाश का प्रतीक होते है. ये जीवन में संतुलन और सामंजस्य का संदेश देते हैं. वैज्ञानिक दृष्टि से छठ पूजा के समय सूरज की रोशनी शरीर पर सीधा प्रभाव डालती हैं. ऐसे में सूर्य को अर्घ्य देने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है, जो सूरज की किरणों के संभावित हानिकारक प्रभाव से बचाव करता है.

कोसी भरने की विधि

संध्या अर्घ्य के दिन घर की छत या आंगन में गन्ने से एक छत्र या मंडप बनाया जाता है. उसके बीच में मिट्टी का हाथी रखा जाता है, जिस पर एक कलश रखा जाता है. इसके बाद कलश में  प्रसाद और पूजा सामग्री रखी जाती है. इस अवसर पर पूरे परिवार की रात जागरण रहती है और स्थानीय लोकगीत गाए जाते हैं, जिन्हें कोसी सेवना कहा जाता है.

संध्या अर्घ्य का अर्थ

संध्या अर्घ्य छठ पूजा का वह समय होता है जब व्रती डूबते सूर्य को जल अर्पित करते हैं, जिसे आभार और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसमें भक्त सूर्य देव से जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और समृद्धि की कामना करते हैं.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: सिर्फ भारत नहीं, विदेशों में भी मनाया जाता है बिहार का प्रसिद्ध महापर्व, जानें कब और कैसे होती है पूजा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago