देश

PM मोदी ने किया छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ के तहत छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा. विकसित छत्तीसगढ़ की नींव आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत होगी.”

घर को ‘सूर्य घर’ बनाना चाहते हैं पीएम मोदी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”आज एनटीपीसी का 1600 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्टेज-1 राष्ट्र को समर्पित किया गया है. स्टेज-2 का शिलान्यास भी किया गया है. हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाना चाहते हैं. भारत सरकार का लक्ष्य बिजली बिल शून्य करना है. हम हर घर को ‘सूर्य घर’ बनाना चाहते हैं. इसी लक्ष्य के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है. हमारा लक्ष्य अपने ‘अन्नदाता’, ‘ऊर्जादाता’ बनाना है.”

कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच नहीं पाती

पीएम मोदी ने कहा, “मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वही बिजली बेचकर कमाई का एक और साधन देना चाहता है. इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है.”

वहीं अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाईं लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई क्योंकि उनके मन में सरकार बनाना ही था, देश को आगे बढ़ाना उनका एजेंडा ही नहीं था. आज भी कांग्रेस की राजनीति की दशा और दिशा यही है. कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती.”

इसे भी पढ़ें: यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी तालाब में, 15 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक कदम उठाते हुए, प्रधान मंत्री ने राजनांदगांव में लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सौर पीवी परियोजना का उद्घाटन किया. इस परियोजना से सालाना अनुमानित 243.53 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है और 25 वर्षों में लगभग 4.87 मिलियन टन CO2 उत्सर्जन कम हो जाएगा, जो उसी अवधि में लगभग 8.86 मिलियन पेड़ों द्वारा एकत्रित कार्बन के बराबर है.

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया. इससे यातायात की भारी भीड़ कम हो जाएगी और बिलासपुर से कटनी की ओर जाने वाला कोयला यातायात रुक जाएगा. इसके अलावा, पीएम मोदी ने भिलाई में 50MW सौर ऊर्जा संयंत्र समर्पित किया. इससे ट्रेनों को चलाने में सौर ऊर्जा के उपयोग में मदद मिलेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

15 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

31 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

41 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

50 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago