देश

काजीरंगा कॉरिडोर और सिंगूर रेल लाइन का शिलान्यास, पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार प्रतिबद्ध

PM Narendra Modi Singur Visit: पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी दिन पीएम मोदी तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की विकास यात्रा को और तेज करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सिंगूर में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा, जो बुनियादी ढांचे, परिवहन और संपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा-

‘हमारी सरकार पश्चिम बंगाल की ग्रोथ यात्रा को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है. आज सिंगूर में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी या उनकी आधारशिला रखी जाएगी. इन कार्यों में शामिल हैं- बलागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम की आधारशिला रखना, जिसमें इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और रोड ओवरब्रिज शामिल हैं. कोलकाता में इलेक्ट्रिक कैटामरान लॉन्च करना. जयरामबाटी और मायनापुर के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन. अमृत भारत ट्रेनों सहित ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना.’

असम को भी मिलेगा तोहफा

इसके अलावा, असम में पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नगांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपए से अधिक के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे. 86 किलोमीटर लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर्यावरण के प्रति जागरूक नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट है. इसमें 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर होगा जो काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा, 21 किलोमीटर का बाईपास सेक्शन और एनएच-715 के मौजूदा हाईवे सेक्शन को दो से चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा.

पीएम मोदी रविवार को नगांव में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. ये नई ट्रेन सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, जिससे लोगों के लिए सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा संभव होगी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

10 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

15 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago