Aaj Ka Panchang 18 January 2026
Aaj Ka Panchang 18 January 2026 Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या और पंचग्रही राजयोग 18 जनवरी 2026, रविवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. आज माघ मास की मौनी अमावस्या है, जिसे साल की सबसे बड़ी अमावस्या माना जाता है. आज शाम 04:41 बजे चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करते ही वहां सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के साथ मिलकर ‘पंचग्रही राजयोग’ का निर्माण होगा. यह खगोलीय घटना साधना, स्नान और दान के लिए अत्यंत फलदायी है. रविवार होने के कारण यह दिन सूर्य देव और भगवान विष्णु को भी समर्पित है.
आज का दिन शुभ और अशुभ योगों का मिश्रण है. सुबह 10:14 बजे तक ‘पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र’ रहेगा, उसके बाद ‘उत्तराषाढ़ा’ लगेगा. ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ सुबह 10:14 बजे से शुरू होकर अगले दिन तक रहेगा, जो कार्यों में सफलता दिलाता है. हालांकि, दोपहर में ‘नाग करण’ और शाम को ‘राहुकाल’ (04:29 PM – 05:49 PM) के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आज मौन व्रत धारण करना और पितरों का तर्पण करना जीवन के कई कष्टों को दूर कर सकता है.
आज पूरा दिन और रात अमावस्या तिथि रहेगी (19 जनवरी 01:21 AM तक). नक्षत्रों में सुबह 10:14 बजे तक पूर्वाषाढ़ा है, फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा. योग में रात 09:10 बजे तक ‘हर्षण योग’ है, जो खुशी और प्रसन्नता का कारक है.
आज मौनी अमावस्या है, जिसे माघी अमावस्या भी कहते हैं. शास्त्रों के अनुसार, आज के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था.
ये भी पढ़ें: कितना विध्वंसक था यह दिव्यास्त्र, किसने किया इसका निर्माण? पुराणों से जानिए पूरी कहानी
आज अभिजीत मुहूर्त और सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा और दान करना श्रेष्ठ रहेगा.
आज शाम के समय राहुकाल रहेगा, इस दौरान शुभ कार्य और यात्रा से बचें.
ये भी पढ़ें: रविवार पर शनिदेव की दृष्टि! मौनी अमावस्या में 3 राशियों को गोल्डन चांस, 2 को होगी हानि; पढ़ें आज का राशिफल
पितृ दोष शांति: तांबे के लोटे में जल, काले तिल, लाल फूल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
आप ने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 January 2026 Mauni Amavasya) पढ़ लिया अब धर्म, आध्यात्न की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
18 जनवरी का पंचांग आध्यात्म और सिद्धि का अद्भुत संगम है. ‘पंचग्रही राजयोग’ और ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ का लाभ उठाने के लिए आज स्नान-दान और मौन व्रत अवश्य करें. राहुकाल (शाम 4:30 से 6:00 बजे) के दौरान पूजा-पाठ की शुरुआत करने से बचें. अभिजीत मुहूर्त में किया गया दान आपको अनंत पुण्य प्रदान करेगा.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…