तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
Narendra Modi Gujarat Ahmedabad Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया.
इस दौरान उन्होंने कहा- हम देश में आमजन के लिए 7 करोड़ घर बना रहे हैं. ये दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है. अपने पहले दो टर्म में हम 4 करोड़ घर बना चुके हैं और अब तीसरे टर्म में 3 करोड़ घर बनाने का काम शुरू भी कर दिया है.
बता दें कि गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का आयोजन हो रहा है, इस आयोजन में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और नॉर्वे भागीदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं. गुजरात इस आयोजन का मेजबान राज्य है और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्यों के रूप में भाग ले रहे हैं.
‘जनता ने हमें 60 साल बाद लगातार तीसरे टर्म का मौका दिया’
वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात पहुंचे थे, गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज पीएम मोदी ने गांधीनगर में कहा- ‘भाइयो, बहनों.. मैं आपको बता रहा हूं कि हमारा देश कैसे आगे बढ़ रहा है. जनता ने 60 साल बाद लगातार हमारी सरकार को थर्ड टर्म का मौका दिया. इस थर्ड टर्म के पीछे भारत की बहुत बड़ी इंस्पिरेशन है. भारत दुनिया में इनोवेशन के क्षेत्र में झंडे गाड़ रहा है.’
पीएम मोदी बोले, “हमारे लिए ग्रीन फ्यूचर, नेट ज़ीरो कोई फैंसी शब्द नहीं बल्कि भारत की जरूरत है. ये भारत की प्रतिबद्धता है. हम मानवता के उज्ज्वल भविष्य की चिंता करने वाले लोग है….आज का भारत आने वाले 1000 साल का आधार तैयार कर रहा है.”
– भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…