Side Effects of Coconut Oil
Coconut Oil Side Effects: नारियल चाहें खाया जाए या लगाया जाए, दोनों तरीके से यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है. लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी से लेकर नारियल तेल तक का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करते हैं. यह मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कई अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
नारियल तेल के इसी गुण की वजह से स्किन प्रोडक्ट्स में नारियल तेल का खूब इस्तेमाल होता है. इसके अलावा नारियल तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए नारियल तेल के इस्तेमाल से पहले आपको इसके नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शतायु आयुर्वेदा और पंचकर्म केंद्र के संस्थापक डॉक्टर अमित कुमार ने नारियल तेल के बारे में विस्तार से बताया. डॉक्टर अमित का कहना है कि कि नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होने की वजह से यह त्वचा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. नारियल तेल में मौजूद कई फैटी एसिड, जैसे- लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड, हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होते हैं. नारियल तेल में रोगों को पनपने से रोकने के गुण होते हैं.
मतलब यह हमारी त्वचा पर पनपने वाले हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मार देता है. इसके अलावा नारियल तेल त्वचा के संक्रमण मुहासे, फॉलिकुलाइटिस और सेल्युलाइटिस फंगस और बैक्टीरिया तमाम बैक्टीरिया को नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड खत्म करके हमारी त्वचा को साफ सुथरा और चमकदार बनाता है.
चिकित्सक इसे लेकर वॉर्न भी करते हैं. उनके मुताबिक , “नारियल तेल में इतने गुण होने के बावजूद इसमें कुछ ऐसे कारक होते है जो हमारी त्वचा के लिए नुकसानदेह भी होते है. नारियल तेल काफी भारी होता है. जिसकी वजह से कई बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसके ज्यादा इस्तेमाल की वजह से चेहरे पर झुर्रियां और लाइंस आ जाती हैं. इसलिए शरीर खासकर चेहरे पर नारियल तेल के प्रयोग की अति से बचना चाहिए. साथ ही कई बार नारियल तेल के इस्तेमाल से हमारी त्वचा पर एलर्जी भी हो जाती है.
डॉक्टर इसकी वजह भी बताते हैं. कहते हैं, इसकी वजह यह है कि नारियल तेल में मौजूद ट्रांस फैट चेहरे पर एक लेयर का बैरियर बना देता है, जिससे नमी का हमारी त्वचा के अंदर जाना लगभग बंद हो जाता है. हमारी त्वचा अंदर से ड्राई होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि हम अपनी त्वचा के टाइप को पहचानकर नारियल तेल के इस्तेमाल को सीमित कर दें.
फिर भी अगर नारियल प्रोडक्ट को लगाना है तो दूसरा तरीका अपनाया जा सकता है और वो है फेस पैक कहते हैं, अगर ऐसी समस्याएं आपको हो रही हैं तो आपके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल फेस पैक करना बेहतर होगा. साथ ही आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा कि अगर आपकी त्वचा पहले से ही तैलीय है तो आपको नारियल तेल को अपने चेहरे पर पूरी रात नहीं लगाना चाहिए. डॉक्टर नारियल तेल के इस्तेमाल को चेहरे पर कील मुंहासे होने का भी एक बड़ा कारण मानते हैं.
ये भी पढ़ें: DJ के तेज साउंड से ब्रेन हेमरेज का शिकार हुआ शख्स, CT Scan में दिखा- सिर की नस फटने से हुई थी ब्लड क्लॉटिंग
वह कहते हैं कि नारियल तेल के भारी होने के साथ साथ इसमें ट्रांस फैट होने की वजह से यह कमोडोजेनिक (चेहरे पर पैदा होने वाले धब्बे, मुहांसे पैदा करने वाला) होता है. जिसकी वजह से यह हमारी त्वचा के स्किन पोर्स को बंद कर देता है. जिससे हमारे चेहरे पर कील-मुंहासे होने लगते हैं. सेंसिटिव और ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए नारियल तेल का प्रयोग फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे लोगों की त्वचा में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है जिससे चेहरे पर काफी मात्रा में मुंहासे निकल आते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…