देश

भारत मंडपम से PM मोदी का आह्वान! बोले- दुनिया की सबसे प्रभावशाली साझेदारी बनने की राह पर भारत-EU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत-यूरोपीय यूनियन बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भारत-यूरोपीय यूनियन रिश्तों में एक नए युग का शंखनाद है.

इंडिया-ईयू बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार यूरोपीय यूनियन के लीडर्स, उनका भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना, भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच भारत के इतिहास का सबसे बड़ा एफटीए संपन्न होना और आज इतने सारे सीईओ के साथ इतने बड़े लेवल पर भारत-यूरोपीय यूनियन बिजनेस फोरम का आयोजित होना, ये सब उपलब्धियां विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच हो रहे अभूतपूर्व एलाइनमेंट का प्रतीक हैं.

वैश्विक स्थिरता हमारी साझा प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे साझा मूल्य हैं. वैश्विक स्थिरता के प्रति हमारी साझा प्राथमिकताएं हैं. ओपन सोसाइटी के रूप में हमारे लोगों के बीच स्वाभाविक जुड़ाव भी है. इसी मजबूत आधार पर हम अपनी साझेदारी को नई ऊंचाई दे रहे हैं. हम इसे विश्व की सबसे प्रभावशाली साझेदारियों में से स्थापित कर रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में हमारा व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंच गया है. भारत में 6,000 से अधिक यूरोपीय कंपनियां काम कर रही हैं. भारत की 1,500 कंपनियां ईयू में मौजूद हैं.

उन्होंने कहा,

आज ग्लोबल बिजनेस में उथल-पुथल है. हर कंपनी अपनी मार्केट स्ट्रेटजी और पार्टनरशिप को नए सिरे से देख रही है. ऐसे समय में ये एफटीए बिजनेस जगत के लिए एक साफ और सकारात्मक संदेश है. मुझे विश्वास है कि आप सभी इस एफटीए के अवसरों का पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे.

एक समान भारत-EU की प्राथमिकता

इंडिया-ईयू बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत और ईयू दोनों की कई प्राथमिकताओं से मेल खाता है. आपकी बिजनेस पार्टनरशिप को भी इससे फायदा हो सकता है. इस संदर्भ में मैं तीन प्राथमिकताओं के बारे में बात करूंगा. पहला- आज, व्यापार, टेक्नोलॉजी और जरूरी मिनरल्स को दुनिया भर में हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. हमें अपनी निर्भरता को कम करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है. क्या हमारा बिजनेस समुदाय मिलकर ईवी, बैटरी, चिप्स और एपीआई में बाहरी निर्भरता को कम कर सकता है? क्या हम भरोसेमंद सप्लाई चेन का एक साझा विकल्प खड़ा कर सकते हैं?

ये भी पढ़ें- ठंड, बर्फ और बारिश तिहरा वार: राजस्थान से कश्मीर तक मौसम का कहर, जानें क्या है आपके शहर का हाल

डिफेंस इंडस्ट्री और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा, भारत और ईयू दोनों ने डिफेंस इंडस्ट्री और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया है. मैं आपसे डिफेंस, स्पेस, टेलीकॉम और एआई जैसे सेक्टरों में पार्टनरशिप बढ़ाने का आग्रह करता हूं. तीसरा, एक स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य हम दोनों के लिए प्राथमिकता है. हमें ग्रीन हाइड्रोजन से लेकर सोलर एनर्जी और स्मार्ट ग्रिड तक हर क्षेत्र में जॉइंट रिसर्च और निवेश बढ़ाना चाहिए. दोनों इंडस्ट्री को मिलकर छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और सस्टेनेबल मोबिलिटी पर भी काम करना चाहिए. इसके अलावा, हमें वाटर मैनेजमेंट, सर्कुलर इकोनॉमी और सस्टेनेबल एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में मिलकर समाधान विकसित करने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

7 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

34 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

48 minutes ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

2 hours ago