देश

आजादी के बाद 50 सालों तक देश में सिर्फ एक AIIMS था, अब हमने 10 दिन में 7 नए एम्स का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया: PM मोदी

PM Modi Speech Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. यहां उन्‍होंने आज राजकोट में राज्‍य के पहले एम्स का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्‍होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के 50 वर्षों तक देश में सिर्फ एक एम्स था और वो भी दिल्ली में, आजादी के 7 दशकों में सिर्फ 7 एम्स को मंजूरी दी गई, लेकिन वे भी कभी पूरे नहीं बन पाए.”

पीएम मोदी बोले, “भाइयों-बहनों…हमारी सरकार के बीते 10 दिन में 7 नए एम्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इसलिए मैं कहता हूं कि जो 6-7 दशकों में नहीं हुआ…उससे कई गुना तेजी से हम देश का विकास करके जनता के चरणों में समर्पित कर रहे हैं. आज 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 200 से अधिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.”

आज देशभर में 5 AIIMS का वर्चुअली उद्घाटन हुआ

पीएम मोदी ने आज विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्‍होंने गुजरात के राजकोट के अलावा पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी और आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में 5 अखिल AIIMS का वर्चुअली उद्घाटन किया. इस दौरान अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि “एक समय देश के सारे प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली में ही होते थे. आज देश के हर शहरों में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होना एक नई परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. हमने भारत सरकार को दिल्ली से बाहर निकालकर देश के कोने-कोने में पहुंचा दिया है.”

‘भारत ने कोरोना को हराया, इसकी दुनिया में चर्चा हुई’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा विकासशील भारत अब विकसित भारत की ओर अग्रसर है. हम इस दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विकास होते देख रहे हैं. जब भारत ने कोरोना महामारी को हराया, तो चर्चा पूरी दुनिया में हुई. यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि बीते 10 वर्षों में भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणालियाँ पूरी तरह से बदल गई हैं.

PM Modi In Dwarka: जहां जलमग्न हुई थी द्वारका नगरी, PM मोदी ने समंदर में उसी जगह लगाई डुबकी, मोर-पंख लेकर की प्रार्थना VIDEO

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

51 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago