अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का समापन हो चुका है. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए योग दिवस पर देश का नेतृत्व किया. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोलकाता के नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज सुबह कोलकाता के रेड रोड पर योग दिवस का एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी के जीवन में योग के महत्व का एक अहम संदेश दिया. इस बार कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थी, जिसमें हर उम्र में फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया.”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मैं इस साल के योग दिवस कार्यक्रम के लिए इतने शानदार मेजबान बनने पर कोलकाता के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ. इस जीवंत शहर में इसे मनाना सम्मान की बात है. योग दिवस से पहले पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाए गए, जो बहुत प्रेरणादायक भी थे. कोलकाता के लोगों ने एक नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करने का एक बड़ा संदेश दिया है.”
इससे पहले, पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “21 जून का ये दिन, पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है. विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं. भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है.”
ये भी पढ़ें: ‘ऐसे नहीं..ऐसे करो..’, पीएम मोदी ने घूम-घूमकर लोगों को सिखाया सही पोज; देखें कोलकाता का वायरल वीडियो
उन्होंने कहा कि पूरा देश, पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही योग की ताकत है. योग सबको जोड़ता है, योग सबको साथ लाता है. मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…