Bharat Express DD Free Dish

बारिश भी नहीं रोक पाई प्रधानमंत्री का रास्ता, सड़क के रास्ते पहुंचे चुराचांदपुर, विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम दौरे के बाद मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

PM Modi

सड़क के रास्ते चुराचांदपुर पहुंचे पीएम मोदी.

PM Modi In Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मिजोरम दौरे के बाद मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे, भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी ने 65 किलोमीटर की दूरी सड़क के रास्ते पूरी की.

सड़क के रास्ते चुराचांदपुर पहुंचे PM Modi

पीएम मोदी सड़क के रास्ते चुराचांदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इम्फाल पहुंचे, तब मौसम बेहद खराब था. लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचना संभव नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री ने जनता से मिलने का संकल्प लिया और सड़क मार्ग से करीब डेढ़ घंटे की यात्रा तय की.

सड़क किनारे खड़े लोग हाथों में तिरंगे लहराकर प्रधानमंत्री का स्वागत करते रहे थे, और जैसे ही मोदी रैली स्थल पहुंचे, वहां ज़ोरदार नारों और तालियों के बीच उनका भव्य स्वागत हुआ.

पीएम मोदी (PM Modi) ने इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मणिपुर के तो नाम में ही मणि है, जो आने वाले समय में नॉर्थ-ईस्ट को चमकाने वाली है. इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं, क्योंकि हम विकास के रास्ते पर मणिपुर को ले जाएंगे.”

आपकी दिक्कत को मैं समझता हूं- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “मणिपुर बॉर्डर से सटा राज्य है, कनेक्टिविटी में जो आपको दिक्कतें आई हैं, मैं भलीभांति समझता हूं. 2014 से हमने इस पर काम किया, शहर के साथ गांव तक सड़क पहुंचाने का काम किया. आज रेल कनेक्टिविटी पर काम हो रहा है, इंफाल एयरपोर्ट एयर कनेक्टिविटी को नई उच्चाई दे रहा है.”

यह भी पढ़ें- PM Modi In Mizoram: पीएम मोदी ने दी 9 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा, “आज भारत बहुत तेज़ी से विकसित हो रहा है, हम दुनिया की जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं.एक समय था, जब दिल्ली से घोषणा होती थी और यहां पहुंचते हुए सालों-साल लग जाते थे. हमारी सरकार ने आपको बिजली की परेशानी से मुक्त करने का प्रण लिया है, इसलिए एक लाख परिवारों को फ्री बिजली दी गई. हम मणिपुर को Peace Prosperity और Progress का लक्ष्य बनाने पर चल रहे हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read