देश

PM Modi In Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई को सौगात, मेट्रो के दो नए रूट का किया उद्घाटन, कहा- शहर को बेहतर बनाने में निभाएगी बड़ी भूमिका

PM Modi In Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया. जिसकी लागत लगभग 38,800 करोड़ रुपए है. पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका सबसे अहम है. वर्ष 2014 तक मुंबई में केवल 10-11 किलोमीटर तक मेट्रो चलती थी, लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मेट्रो के काम को अभूतपूर्व गति दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो है, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो और बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आज भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है, वरना हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ गरीबी की चर्चा करना, दुनिया से मदद मांगना, जैसे-तैसे गुजारा करने में ही बीत गया. उन्होंने कहा कि ये भी आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब दुनिया को भी भारत के बड़े-बड़े संकल्पों पर भरोसा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है. आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी का मुंबई दौरा: नहीं उड़ेंगे ड्रोन और पैराग्लाइडर्स उड़ने पर रोक, कई रूट डायवर्ट

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज हर किसी को लगता है कि भारत तेजी से विकास और समृद्धि के लिए कुछ जरूरी काम कर रहा है. छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से ‘स्वराज’ और ‘सुराज’ की भावना आज के हिंदुस्तान में डबल इंजन सरकार में झलकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच शनिवार शाम को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल…

13 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago