खेल

Hockey WC India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रहा भारत, टीम इंडिया ने वेल्स को 4-2 से हराया

Hockey WC India vs Wales: भारत ने वेल्स के खिलाफ चल रहे टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच 4-2 से जीत लिया है. टीम इंडिया को इस मैच में बड़े जीत की तलाश थी. लेकिन वेल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के मंसूबे पर पानी फेर दिया. वेल्स ने इस मुकाबले में मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी. अब रविवार को क्रॉसओवर में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. जबकि वेल्स के यादगार सफर का इस मुकाबले के साथ अंत हो गया.

शमशेर, आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दागे गोल

टीम इंडिया के लिए पहला गोल शमशेर सिंह ने दागा. 21वें मिनट में इस खिलाड़ी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. इसके बाद आकाशदीप ने लगातार दो गोल किए. उन्होंने 32वें और 45वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला. मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया.

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म

वेल्स के खिलाफ मैच में इंडिया के पास सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुँचने का मौका था. लेकिन ऐसा तब संभव होता जब वेल्स के खिलाफ टीम इंडिया को 8-0 से जीत मिलती. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. भारत को जीत तो मिली लेकिन जिसकी उम्मीद थी वो नहीं हुआ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago