देश

‘मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में चुनना…’ शादी के कार्ड पर दूल्हे ने छपवाई अजीबोगरीब टैगलाइन, चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR

PM Modi Name on Wedding Card: देश में एक तरफ जहां चुनावी माहौल है वहीं दूसरी ओर शुभ मुहूर्त में शादियां भी हो रही हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच शादी से जुड़ी एक अजीबोगरीब खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में एक युवक ने अपनी शादी की कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम का टैगलाइन इस्तेमाल किया. युवक की शादी से कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग की टीम उसके घर पहुंच गई. चुनाव आयोग की एक टीम जब दूल्हे के घर पहुंची तो वह सफाई देने लगा. दूल्हे की सफाई चुनाव आयोग को रास नहीं आई. दूल्हे की इस हरकत पर चुनाव आयोग ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. अब इस मामले की जांच की जा रही है.

क्या है मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला कर्नाटक के पुत्तुर तालुक के उप्पिनंगडी इलाके का है. जहां एक युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद युवक की शादी विवादों के घेरे में आ गई है. इतना ही नहीं, राज्य में इस घटना को लेकर राजनीतिक बहसबाजी भी शुरू हो गई है. दूल्हे ने अपनी शादी के निमंत्रण पत्र पर एक टैग लाइन का इस्तेमाल किया था जो कि प्रधानमंत्री से सीधे तौर पर जुड़ा था.

शादी कार्ड पर क्या लिखवाया?

जानकारी के मुताबिक, दुल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया था-‘अगर आप नव विवाहित को उपहार देना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे बड़ा उपहार है- मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में चुनना.’ चुनाव आयोग ने इस टैगलाइन को आचार संहिता का उल्लंघन माना है. बता दें कि निमंत्रण कार्ड पाने वाले दूल्हे के एक रिश्तेदार ने चुनाव आयोग के पास शिकायत की थी. जिसका बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

दूल्हे की सफाई चुनाव आयोग को नहीं आई रास

जानकारी के लिए बता दें कि लड़के की शादी बीते 18 अप्रैल को हुई थी. जिसके बाद शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दूल्हे के घर का दौरा किया. उस वक्त दूल्हा, सफाई देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों से बताया कि शादी का निमंत्रण कार्ड चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले छपवाए गए थे. उसने आगे यह भी स्पष्ट किया कि कार्ड पर टैगलाइन का इस्तेमाल साफ तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में किया गया. दूल्हे की सफाई के बावजूद चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को उप्पिनंगडी थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी. थाने में शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई. दूल्हे के अलावा, शादी की कार्ड छापने वाला प्रेस मालिक भी सवालों के घेरे में है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

6 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

10 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

22 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

23 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

39 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

42 minutes ago