प्रधानमंत्री मोदी का रैली के दौरान दिखा अलग अंदाज
लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पूरे देश में बीजेपी के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी का एक अलग अंदाज भी दिखाई देता रहता है. इसी कड़ी में कर्नाटक के बागलकोट में चुनावी रैली के दौरान भी एक अलग नजारा दिखाई दिया. पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे. तभी भीड़ में एक बच्ची पर उनकी नजर पड़ी, जो प्रधानमंत्री और उनकी मां की एक पोर्ट्रेट लेकर खड़ी हुई थी.
पीएम मोदी ने अपना भाषण रोककर एसपीजी से उस पोर्टेट को लेने के लिए कहा. पीएम मोदी ने कहा कि “एसपीजी के लोग इस बच्ची से तस्वीर ले लें. ये बच्ची तस्वीर लेकर आई है. काफी देर से खड़ी हुई है.”
पीएम मोदी ने बच्ची से कहा कि “आप उसपर अपना नाम और एड्रेस लिख दीजिए. मैं आपको चिट्ठी जरूर लिखूंगा.” पीएम मोदी का ये अंदाज देखकर वहां पर मौजूद हजारों की भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें- “भारत महाशक्ति बन रहा और पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर है”, संसद में पाकिस्तानी नेता का बड़ा बयान
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी का ऐसा अलग अंदाज देखने को मिला हो. पीएम मोदी जब भी लोगों के बीच पहुंचते हैं तो पूरी तरह से उनमें घुल-मिल जाते हैं. चाहे बच्चों के साथ बातें करना हो, या फिर किसी अन्य कार्यक्रमों में खिलाड़ियों से मिलना हो, या फिर किसी यात्रा के दौरान अचानक किसी लाभार्थी से मिलने पहुंच जाना.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…