होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इजरालय में मौजूद भारतीय दूतावास
India Embassy in Israel: पश्चिमी एशियाई में छिड़ी इजरायल-हमास जंग के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने इजरायल और फिलिस्तीन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया है. अभी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी. अरिंदम बागची ने कुछ कॉन्टेक्ट नंबर भी शेयर किए, जिनसे फंसे भारतीय नागरिकों के लिए 24 घंटे सुविधा रहेगी.
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इजरायल में कंट्रोल रूम की स्थापना का मकसद इजरायल में स्थिति पर नजर बनाए रखने और वहां फंसे लोगों को सूचना एवं सहायता प्रदान करना होगा. इजरायल में मौजूद इंडियन एंबेसी ने कहा, “हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं और हम आपमें से कई लोगों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने सराहना के इतने सारे संदेश भेजे हैं.” एंबेसी ने कहा- हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. आप भारतीय दूतावास द्वारा किसी भी अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें.”
विदेश मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली में मौजूद कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कई फोन नंबर भी जारी किए हैं.
1800118797 (टोल-फ्री)
+91-11 23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
+919968291988
इजरायल के तेल अवीव में मौजूद इंडियन एंबेसी (भारतीय दूतावास) ने भी 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है. वहीं, एक ईमेल आईडी भी जारी किया गया.
+972-35226748
+972-543278392
फिलिस्तीन के रामल्लाह में मौजूद लोगों को भी मदद की जाएगी.
इस फोन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क-
रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन भी स्थापित की है.
फोन नंबर +970-592916418 (व्हाट्सएप भी)
और ईमेल- आईडी rep.ramallah@mea.gov.in के जरिए फिलिस्तीन में फंसे लोग संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़िए: फिलिस्तीन के सपोर्ट में उतरा यह पाकिस्तानी प्लेयर, गाजा के लोगों को समर्पित की जीत, उठी एक्शन की मांग
— भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…