देश

Aadi Mahotsav: PM मोदी आज करेंगे ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन, दिखेगी जनजातीय कला-संस्कृति की झलक, जानें और क्या है खास

Aadi Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में सुबह 10.30 बजे ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. ये महोत्सव 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा. इसमें करीब 1000 आदिवासी कारीगर हिसा लेंगे. इस महोत्सव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से ज्यादा कलाकार और कारीगर हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक स्टालों में देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा. ‘आदि महोत्सव’ जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राइफेड) की वार्षिक पहल है.

लगाए जाएंगे 20 फूड स्टॉल

बता दें कि, साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए इस महोत्सव में हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन, आभूषण आदि जैसे सामान्य आकर्षणों के साथ, जनजातीय समुदाय की तरफ से उगाए गए श्री अन्न को प्रदर्शित करने पर खास ध्यान दिया जाएगा. इतना ही नहीं इसमें 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय रसोइये भी शामिल हैं, जिनके लिए 20 फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद में आज बड़ा दिन, सर्वे होगा या नहीं? इस बात पर कोर्ट सुनाएगा फैसला

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के मुताबिक, आदिवासियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने और उनकी कला-संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तरह जनजातीय समुदायों की पूर्ण भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका एक बड़ा मकसद है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

16 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

53 minutes ago