देश

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद में आज बड़ा दिन, सर्वे होगा या नहीं? इस बात पर कोर्ट सुनाएगा फैसला

Mathura: आज मथुरा के लिए बड़ा दिन है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले के विवादित स्थल का सर्वे होगा कि नहीं, इस पर आज मथुरा जिला अदालत में फैसला होने वाला है. आज मथुरावासियों का सदियों पुराना इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि यहां साढ़े 300 साल पुराने विवाद पर अदालत अपना बड़ा फैसला सुना सकती है. ये साफ हो जाएगा कि मथुरा की जिला कोर्ट श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले के विवादित स्थल के सर्वे का आदेश देगी या फिर केस सुनने योग्य है या नहीं इस पर फैसला सुनाएगी.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह के रिवीजन दावे पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. प्रतिवादी पक्ष भी अपनी दलील अदालत में रख चुका है. जिसके बाद बांके बिहारी की नगरी मथुरा (Mathura) में आज काफी हलचल है.

महेंद्र प्रताप सिंह ने पोषणीयता पर पहले सुनवाई के आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में रिवीजन दायर किया था. जिला जज ने रिवीजन दावे को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए एडीजे की अदालत में ट्रांसफर किया था. दावे में वादी महेंद्र प्रताप सिंह ने विवादित स्थल की सर्वे पर प्राथमिकता से सुनवाई की मांग रखी है. वहीं प्रतिवादी पक्ष शाही ईदगाह कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड 7 रूल 11 दावे की पोषणीयता पर पहले सुनवाई की मांग कर रहे हैं.

दिसम्बर 2022 में सिविल जज सोनिका वर्मा ने एक आदेश में शाही ईदगाह मस्जिद का अमीनी सर्वे कराने का निर्देश दिया था. मस्जिद को लेकर एक याचिका दायर की गई थी जिसमें मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई थी. हिंदू पक्ष का दावा है कि विवादित जगह पर पहले मंदिर हुआ करता था, जिस पर कब्जा करके मस्जिद बना दी गई. कोर्ट ने इसी याचिका पर जगह का सर्वे करने का आदेश दियाथा. आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद सर्वे के आदेश को होल्ड पर रख दिया गया.

हिंदू पक्ष का दावा है कि विवादित स्थल की जगह स्वास्तिक का चिह्न है, मस्जिद के अंदर कई मंदिर होने के प्रतीक हैं. साथ ही मस्जिद के नीचे भगवान का गर्भ गृह है.

क्या है पूरा मामला

मथुरा (Mathura) में कटरा केशवदेव भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि पर विवाद है. जमीन के 11 एकड़ में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनी है. वहीं, 2.37 एकड़ हिस्सा शाही ईदगाह मस्जिद के पास है. विवाद की शुरुआत लगभग 350 साल पहले हुई थी, जब दिल्ली में औरंगजेब का राज था. कहा जाता है कि 1670 में औरंगजेब ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्म स्थान को तोड़ने का आदेश जारी किया था. जिसके बाद वहां पर ईदगाह मस्जिद बना दी गई.

ये भी पढ़ें: Agra: जी-20 समिट के बाद सड़कों के किनारे रखे गमले को उठाकर ले गए लोग, पुलिस की छापेमारी में 50 से अधिक गमले बरामद

देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माणकार्य तेजी से चल रहा है. काशी में ज्ञानवापी सर्वे के बाद भी कानूनी प्रक्रिया लगातार चल रही है. अब कृष्ण जन्मस्थान को लेकर फैसले की घड़ी आ गई है. श्रीकृष्ण पर आस्था रखने वाला हर सनातनी उम्मीद पाले हुए हैं कि अदालत का फैसला उनके हक में आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

5 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

52 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago