होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
500 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई 'पठान'(फोटो)
Pathaan Box office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. किंग खान के 4 साल लंबे ब्रेक के बाद भी फिल्म का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है.फिल्म ने वेलेंटाइन डे के दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है. एक एक्शन फिल्म होने के बावजूद भी फिल्म को बहुत प्यार मिला और इसी के साथ ‘पठान’ के कलेक्शन में भी इजाफा दर्ज किया गया. ‘पठान’ ने रिलीज के 22वें दिन 3.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. हालांकि ये एक दिन पहले की कमाई से कम है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गई है. यानी फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है.
दरअसल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में अपना नाम कर दिया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तब से लेकर आज तक ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और फिल्म जोरों-शोरों से कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 22वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गई है.
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान ,दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है.
सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है. ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है.
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…