Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

करिअप्पा मैदान में आज दिखेगा युवा भारत का जोश, NCC-PM रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली के करिअप्पा मैदान में आज NCC गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का भव्य समापन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NCC-PM रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं.

PM Modi NCC Rally

देश की राजधानी दिल्ली आज युवा जोश और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने जा रही है. मौका है NCC गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन समारोह का, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संबोधित करेंगे. यह भव्य आयोजन दिल्ली के करिअप्पा मैदान में दोपहर 3:30 बजे होगा, जहां देशभर से आए NCC कैडेट्स एक साथ जुटेंगे.

शिविर का औपचारिक समापन

करीब एक महीने तक चले इस शिविर का आज औपचारिक समापन होगा. इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 2,406 NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया. इनमें 898 छात्राएं भी शामिल रहीं, जो इस बात का प्रतीक हैं कि देश की बेटियां भी राष्ट्र निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं.

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना

इस साल NCC-PM रैली का विषय ‘राष्ट्र प्रथम: कर्तव्यनिष्ठ युवा’ रखा गया है. यह थीम युवाओं को यह संदेश देती है कि देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी सबसे ऊपर है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका, अनुशासन और सेवा भाव पर जोर देंगे.

विदेशी मेहमान भी होंगे शामिल

इस आयोजन की खास बात यह है कि यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. रैली में 21 विदेशी देशों से आए 207 युवा और अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं. इससे न सिर्फ भारत की NCC परंपरा को वैश्विक मंच मिलता है, बल्कि सांस्कृतिक और विचारों का आदान-प्रदान भी होता है.

संस्कृति और सेवा का संगम

रैली के दौरान NCC कैडेट्स के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय रंगशाला से जुड़े सदस्य भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और चरित्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को दर्शाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  कौशांबी में सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष ने पीएम को खून से लिखा पत्र, UGC नीतियों पर जताई नाराजगी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital