देश

जी20 अध्यक्षता, अफ्रीकन यूनियन से लेकर नई दिल्ली डिक्लेरेशन तक… जानें पीएम मोदी ने ब्लॉग में क्या-क्या लिखा

PM Modi Blog: पीएम मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है. इस ब्लॉग में उन्होंने जी20 की अध्यक्षता से लेकर नई दिल्ली डिक्लेरेशन तक की बात की है. पीएम मोदी ने लिखा, गुरुवार (30 नवंबर) को जी20 अध्यक्षता के 365 दिन पूरे हुए. उन्होंने कहा कि ये ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) की भावना को प्रतिबिंबित करने, प्रतिबद्धता जताने और फिर से इस पल को जीने का मौका है.

पीएम मोदी ने लिखा कि जिस वक्त हमने जी20 की अध्यक्षता संभाली. उस वक्त दुनिया कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थी. दुनिया कोविड-19 से उबर रही थी, उसके ऊपर जलवायु परिवर्तन का खतरा मंडरा रहा था, वित्तीय अस्थिरता और कर्ज की समस्या ने भी उसे परेशान किया हुआ था. ये सबकुछ ऐसे समय पर हो रहा था, जब दुनियाभर में बहुपक्षवाद घट रहा था. दुनिया में चल रहे संघर्षों और प्रतिस्पर्धा के बीच विकास सहयोग प्रभावित हुआ, जिससे प्रगति में बाधा आई.

पीएम मोदी के ब्लॉग में इन बातों का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जी20 का अध्यक्ष बनते हुए भारत ने दुनिया को यथास्थिति का एक विकल्प दिया. इसने जीडीपी-केंद्रित से मानव-केंद्रित प्रगित की ओर कदम बढ़ाए. भारत का मकसद दुनिया को ये याद दिलाना रहा है कि हमें कौन सी चीजें जोड़ती हैं, न कि वो चीजें जो हमें विभाजित करती हैं. आखिर में वैश्विक बातचीत को कुछ लोगों के हितों से आगे बढ़कर कई लोगों की आकांक्षाओं को रास्ता देना रहा. इसके लिए बहुपक्षवाद में सुधार की जरूरत थी.

यह भी पढ़ें: Pakistan से फातिमा बनकर लौटी अंजू से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ, बताया भारत आने का मकसद

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य-उन्मुख और निर्णायक- ये वो चार शब्द हैं, जो जी20 अध्यक्ष के तौर पर हमारे दृष्टिकोण को पूरी तरह से परिभाषित करते हैं. नई दिल्ली लीडर्स डेक्लेरेशन (एनडीएलडी) इन चारों की बातों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है. एनडीएलडी को सर्वसम्मति के साथ सभी जी20 सदस्य देशों के जरिए अपनाया गया है. समावेशिता हमारी अध्यक्षता के केंद्र में रही है.

पीएम मोदी आगे लिखते हैं कि जी20 के स्थायी सदस्य के तौर पर अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने से 55 अफ्रीकी देश एक बार में ही जी20 से जुड़ गए हैं. इस तरह इस वैश्विक संगठन में शामिल देशों की कुल आबादी दुनिया की 80 फीसदी आबादी के बराबर है. इस सक्रिय रुख ने वैश्विक चुनौतियों और अवसरों पर अधिक व्यापक बातचीत को बढ़ावा दिया है. इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पीएम मोदी का पूरा ब्लॉग

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

18 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

19 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

43 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago