देश

वाराणसी में काल भैरव के दर्शन कर PM Modi करेंगे नामांकन, ये चार लोग हैं प्रस्तावक; जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Nomination: लोकसभा चुनाव के नजरिए से आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन करेंगे. इस क्रम में उनके साथ बीजेपी और एनजीए गठबंधन के कई बड़े नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9 बजे के बाद दशाश्वमेध घाट पर पहुंचेंगे. इसके बाद तकरीबन साढ़े 10 बजे काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरे का पूरा शेड्यूल क्या है जानिए.

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का पूरा शेड्यूल

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 8:45 बजे वाराणसी के BLW गेस्ट हाउस से निकलेंगे.

2. सुबह 9:05 बजे पर पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पहुंच जाएंगे.

3. सुबह 9:10 से 9:15 बजे तक पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगे.

4. सुबह 9:15 से 10:00 बजे तक पीएम मोदी इस दशाश्वमेध घाट से क्रूज पर सवार होकर तीन इंटरव्यू देंगे.

5. सुबह 10:00 बजे पीएम मोदी काल भैरव मंदिर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे.

6. सुबह 10:15 बजे काल भैरव मंदिर पहुंचकर 10:30 बजे तक पूजा-अर्चन करेंगे.

7. सुबह 10:30 बजे पीएम मोदी काल भैरव मंदिर से निकलकर 11:45 बजे वाराणसी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे.

8. पीएम मोदी 11:45 से 12:00 बजे के बीच में अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे.

9. दोपहर 12:00 बजे पीएम मोदी वाराणसी कलेक्ट्रेट से निकलकर 12:15 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सड़क मार्ग से पहुंचेंगे.

10. दोपहर 12:15 से 1 बजे दोपहर के बीच में पीएम मोदी पार्टी वर्कर के साथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बैठक करेंगे.

11. दोपहर 1:00 बजे पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलकर में सड़क मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 1:30 बजे दोपहर पहुंचेंगे.

12. पीएम मोदी लगभग दोपहर 1:45 बजे वाराणसी से उड़ान भरेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के चार प्रस्तावक

1. पंडित गणेश्वर शास्त्री: इन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था.

2. बैजनाथ पटेल: ये OBC समाज से आते हैं और संघ (RSS) के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं.

3. लालचंद कुशवाहा: ये भी OBC बिरादरी से हैं.

4. संजय सोनकर: ये दलित समाज से हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago