देश

UP News: रोडवेज की एसी वॉल्वो-स्कैनिया बसें बंद होने की कगार पर, ये वजह आई सामने

UP News: उत्तर प्रदेश में रोडवेज की एसी वॉल्वो-स्कैनिया बसें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं. जहां इन बसों की संख्या 175 थी तो वहीं अब केवल 17 ही रोड पर चल रही हैं.

खबर सामने आ रही है कि इन बसों को प्राइवेट लग्जरी बसों से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसकी वजह से यात्री नहीं मिल रहे हैं. ये वजह सामने आने के बाद से रोडवेज अधिकारियों ने इन बसों को यात्रियों की पसंद का बनाने के लिए मंथन शुरू कर दिया है और कहा जा रहा है कि अब अनुबंधित बसों के लिए नियम व शर्तों को काफी सरल बनाने की कवायद की जा रही है.

यही नहीं रोडवेज के बेड़े में शामिल इन बसों में यात्रियों के घटने को लेकर परिवहन निगम प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है. कहा जा रहा है कि प्रशासन ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर विचार नहीं किया. तो वहीं ये भी खबर सामने आई कि अनुबंधित बस योजना की नीति में बढ़ते प्रशासनिक शुल्क और कम होती आय के कारण निजी बस ऑपरेटर निगम से दूरी बनाने लगे हैं. इस पर यात्री अन्य प्राइवेट बस ऑपरेटरों की बसों में ऑनलाइन सीट बुक करवाकर यात्रा करने लगे. इन सब वजहों के चलते अब ये बसें बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें: Road Accident: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत

गाजियाबाद में चल रही हैं केवल 2 ही बसें

बता दें कि करीब 175 एसी लग्जरी बसों में से अब केवल 17 बसें ही सड़क पर दौड़ रही हैं. लखनऊ से 11, प्रयागराज से 4 और गाजियाबाद से 2 बसों का संचालन किया जा रहा है. बाकि अन्य शहरों से वॉल्वो बस सेवाएं बंद हो चुकी हैं और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन की पहचान बनाने वाली नीले रंग की एसी वॉल्वो बसें और सवा करोड़ वाली हाई एंड लग्जरी स्कैनिया बसें अब अपनी पहचान को मोहताज हो गई हैं.

अब चल रही है ये कवायद

बता दें कि यूपी में आम जनता की सुविधा के लिए 2022 में एसी लग्जरी अनुबंधित बस योजना लॉन्च की गई थी. रोडवेज के प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि नई अनुबंधित बस योजना में नियम व शर्तों को सरल बनाया जा रहा है. तो वहीं ये भी जानकारी सामने आई कि नियम व शर्तों के अनुसार आय कम होने पर कटौती, शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने और प्रशासनिक शुल्क में मनमानी की वजह से निजी बस ऑपरेटरों ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

16 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago