PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास शामिल हैं.
पीएम मोदी ने देश के संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टॉवर्स का उद्घाटन किया. इन टॉवर्स का निर्माण लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय तकनीक के माध्यम से किया गया है. इससे 26,700 से अधिक दूरदराज और सीमावर्ती गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
उन्होंने आठ आईआईटी विस्तार परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. इससे आने वाले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों के लिए शिक्षा की क्षमता बढ़ेगी. इसके अलावा, पीएम मोदी ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार की पहलों की शुरुआत की.
झारसुगुड़ा से प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रहमपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन सस्ते और आरामदायक संपर्क के साथ पर्यटन बढ़ाने, रोजगार सृजन और आर्थिक जिलों को जोड़ने में मदद करेगी. झारसुगुड़ा में राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया.
ये भी पढ़ें: ‘मिनी संसद’ में बढ़ेगी शशि थरूर की जिम्मेदारी, बड़ा फायदा देने की तैयारी में मोदी सरकार
दौरे से पहले पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि वे 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 97500 से अधिक दूरसंचार टावर चालू किए जाएंगे. ये टावर दूरदराज, सीमावर्ती और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे.
उन्होंने कहा कि उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स में रेल संपर्क, आईआईटी बुनियादी ढांचा, कौशल विकास केंद्र और आवास शामिल हैं. यह भारत के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है.
झारसुगुड़ा में पीएम मोदी के दौरे से पहले लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही स्कूली बच्चों में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. पीएम मोदी का झारसुगुड़ा दौरा ओडिशा के संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत का अवसर रहा. इससे राज्य में रोजगार, शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…