यूपी के शहर बरेली में शुक्रवार 26 सितंबर को एक प्रदर्शन को स्थगित करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसने एक बड़ी हिंसा का रूप ले लिया.
हादसे को लेकर लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे है, जिसमें पता चला है की ये हिंसा साजिश का हिस्सा थी. फिलहाल पुलिस हिंसा से जुड़े उपद्रवियों और साजिश रचने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार उपद्रवियों और साजिश में शामिल लोगों पर NSA तहत करवाई की जाएगी. साथ ही प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर्स पर भी NSA लगाने की तैयारी है.
मामले को लेकर पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है. पुलिस बरेली के हिंसा वालों जगहों की सीसीटीवी फुटेज और कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड की जांच कर शामिल लोगों की पहचान कर रही है. दावा है कि इस हिंसा की प्लानिंग 5 दिनों पहले से ही चल रही थी. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने 10 FIR दर्ज की है और 39 लोगों को गिरफ्तार किया है.
जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर मस्जिद के पास भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हुए थे, जिसका उद्देश्य ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का समर्थन करना था. जब प्रदर्शन को स्थगित करने को कहा गया गुस्से से भरे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद इस अभियान ने एक हिंसा का रूप ले लिया.
इस पूरे हिंसा का विडियो सोशल मीडिया और टीवी समाचार चैनलों पर दिखाई दा रही है जिसमें स्थानीय लोग पुलिस के साथ झड़प करते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है की लोगों लाठियों से लैस है.
मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी जायजा लेने के लिए हिंसा स्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया को बताया की स्थिति अब सामान्य और नियंत्रित है, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. साथ ही लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…