तमिल साहित्य में आधुनिकता को निखारने वाले सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनके जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा कि उनकी कविताएं साहस का संचार करती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए महाकवि सुब्रमण्यम भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में सुब्रमण्यम भारती को नमन करते हुए लिखा कि उनकी कविताएं लोगों के मन में साहस का संचार करती है.
उन्होंने आगे लिखा, ‘ उनके विचारों में ऐसी शक्ति थी, जिसने अनगिनत लोगों के मन पर गहरा असर छोड़ रखा है. उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय सोच को एक नई रोशनी दी है.’
PM Modi ने आगे कहा कि सुब्रमण्यम भारती जी एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे. तमिल साहित्य को समृद्ध बनाने में उनका योगदान आज भी अद्वितीय है.’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आधुनिक तमिल साहित्य के शिल्पकार महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि.
उन्होंने आगे कहा, ‘औपनिवेशिक शासन द्वारा किए गए अत्याचारों का निडर होकर सामना करते हुए, महाकवि ने क्रांति की मशाल थामी और अपनी अग्नि-सी देशभक्ति से भरी कविताओं के जरिए से स्वतंत्रता के सपने को प्रज्वलित किया.
अमित शाह ने आगे कहा, ‘सामाजिक सुधारों के जरिए उन्होंने भारत के उस सपने को आगे बढ़ाया, जिसमें हर किसी के लिए न्याय और बराबरी वाली समाज की कल्पना की गई है.
ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने प्रणब मुखर्जी को किया याद, बताया- जनसेवा के प्रति समर्पित नेता
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Mawana saree showroom fire CCTV minor arrested: मेरठ के मवाना में कृष्णा साड़ी शोरूम…
पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…
2001 में हाथ मिलाने से लेकर 2013 में कड़वाहट भरी विदाई तक, जानिए कैसे सहारा…
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…
देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने और चातुर्मास के समापन…
सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन और विरासत की कहानी: जानिए कैसे गोरखपुर के एक छोटे…